फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Give responsibility to Kejriwal to fix your house: Sunita

केजरीवाल को अपना घर ठीक करने की दें जिम्मेदारी : सुनीता

Sun, 11 Aug 2024 03:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Give responsibility to Kejriwal to fix your house: Sunita
बेरी में आयोजित कार्यक्रम में मंच पर उप​स्थित मुख्यअति​थि।
बेरी (झज्जर)।आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा में भाजपा पिछले 10 साल से है, लेकिन कोई काम नहीं किया। अब विधानसभा चुनाव नजदीक है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस बार आप अपने बेटे अरविंद केजरीवाल को अपना घर ठीक करने की जिम्मेदारी दें।
विज्ञापन

वह शनिवार को अनाज मंडी में आयोजित बदलाव जनसभा को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली-पंजाब में बदलाव करके दिखाया है और अब हरियाणा में बदलाव की बारी है। आप की सरकार बनने पर हरियाणा के लोगों को भी दिल्ली-पंजाब की तरह मुफ्त और 24 घंटे बिजली मिलेगी। हर गांव-शहर में मोहल्ला क्लीनिक खोले जाएंगे, सरकारी स्कूल-अस्पताल अच्छे किए जाएंगे और सबको मुफ्त व शानदार शिक्षा व इलाज मिलेगा। इसके अलावा, हर महिला को एक हजार रुपये प्रतिमाह और बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।
विज्ञापन

सुनीता केजरीवाल ने कहा कि भगवान अरविंद केजरीवाल से कुछ बड़ा करवाना चाह रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने पहली बार चुनाव लड़ा और वे दिल्ली के मुख्यमंत्री बन गए। उन्होंने देश की राजनीति में भूचाल लाने का काम किया। ऐसे-ऐसे काम किए, जो कोई भी पार्टी नहीं कर पाई। आज पूरी दुनिया में लोग अरविंद केजरीवाल को उनके कामों से जानते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी ने जनता के लिए ये काम नहीं किए हैं। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में भी विपक्षी नेताओं के जेल में डाला हुआ था। वहां जबरदस्त विद्रोह हुआ तो वहां की प्रधानमंत्री को देश छोड़कर भागना पड़ा। भगवान की लाठी में देर हो सकती है अंधेर नहीं, तानाशाही का अंत होता है। जब दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को जमानत दी तो सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बिना किसी सबूत के जेल में रखना गलत है। उन्होंने कहा कि मोदी ने अरविंद केजरीवाल को नहीं हरियाणा के बेटे को जेल में डाला है। मोदी ने हरियाणा के लोगों को ललकारा है। मैं हरियाणा की बहू आपसे पूछती हूं कि क्या हरियाणा की जनता अपने बेटे का अपमान चुपचाप सहन करेगी? केजरीवाल शेर है और वो मोदी के सामने झुकेंगे नहीं। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद संदीप पाठक, प्रदेश संगठन मंत्री अश्वनी दुल्हेड़ा, जिला अध्यक्ष हरीश कुमार, राज्य सहसचिव सुरेंद्र नागल, महेंद्र दहिया, मनफूल बैनीवाल, उमराव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने तानाशाह के मुंह पर तमाचा मारा
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि कल सुप्रीम कोर्ट ने तानाशाह के मुंह पर तमाचा मारा। दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को जमानत देने का काम किया। उन्होंने कहा कि तानाशाह ने हरियाणा के लाल और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को राजनीतिक बंदी बनाकर रखा हुआ है। जिस अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाने का काम किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी विनेश फोगाट और हरियाणा की बेटियों को आमंत्रित करती है कि आप आइये और इस तानाशाही के खिलाफ लड़ाई लड़िये। मैं यकीन दिलाता हूं कि जब हम मिलेंगे तो इस तानाशाह को जड़ से उखाड़कर फेंक देंगे। मैं घोषणा करता हूं कि कल हर जिले में आम आदमी पार्टी का एक एक कार्यकर्ता विनेश फोगाट को समर्थन देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed