फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Gita is the best medium to recognize one's own religion: Dhankhar

गीता स्वधर्म को पहचानने का सर्वोत्तम माध्यम : धनखड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Gita is the best medium to recognize one's own religion: Dhankhar
01jjrp17- शहर के कुलदीप चौक से शोभा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते नगर परिषद चेयरमैन जिले
झज्जर। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि गीता केवल एक ग्रंथ नहीं बल्कि जीवन का मार्गदर्शक प्रकाश-स्तंभ है। गीता स्वधर्म को पहचानने का सर्वोत्तम माध्यम है। धनखड़ गीतापुरम (महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम) में चल रहे तीन दिवसीय जिलास्तरीय गीता महोत्सव के समापन पर बोल रहे थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ गीता यज्ञ के साथ हुआ। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के संदेश का लाइव प्रसारण किया गया। इस दौरान विभिन्न कलाकारों और सांस्कृतिक दलों ने गीता संदेश पर आधारित नृत्य, भजन और नाट्य मंचन किए।
विज्ञापन

समापन से पूर्व नगर में शोभायात्रा निकाली गई। इस यात्रा ने पूरे शहर को आध्यात्मिक रंगों से सराबोर कर दिया। नगर परिषद चेयरमैन जिले सिंह सैनी ने शहीद कुलदीप चौक पर हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान भाजपा विधायक गौतम को सद्बुद्धि दें : धनखड़
भाजपा राष्ट्रीय सचिव ओपी धनखड़ ने भाजपा विधायक राजकुमार गौतम के विशेष जाति को लेकर दिए गए बयान पर आपत्ति जताई। कहा, भगवान भाजपा विधायक गौतम को सद्बुद्धि दें। उन्होंने पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के भाजपा में आने वाले किसी भी पार्टी के नेता या फिर कार्यकर्ता का इस्तेमाल कर उसकी राजनीति को निचोड़कर रख देने की बात कहने वाले बयान पर भी पलटवार किया। कहा, ताकत को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों में बड़ा फर्क है। कांग्रेसी अपनी ताकत को अपने पास रखती है जबकि भाजपा का कार्यकर्ता अपनी ताकत को पार्टी को समर्पित कर देता है। मौके पर जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि, जिला परिषद चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना, नगर परिषद चेयरमैन जिले सिंह सैनी, उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल की धर्मपत्नी मोहिनी पाटिल व भाजपा नेता मनीष बंसल मौजूद रहे।

01jjrp17- शहर के कुलदीप चौक से शोभा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते नगर परिषद चेयरमैन जिले

01jjrp17- शहर के कुलदीप चौक से शोभा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते नगर परिषद चेयरमैन जिले

01jjrp17- शहर के कुलदीप चौक से शोभा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते नगर परिषद चेयरमैन जिले

01jjrp17- शहर के कुलदीप चौक से शोभा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते नगर परिषद चेयरमैन जिले

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed