फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Girls walked on the ramp, Chanchal got first place

Jhajjar-Bahadurgarh News: रैंप पर उतरी छात्राएं, चंचल को मिला पहला स्थान

Sun, 11 Feb 2024 02:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 11 Feb 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Girls walked on the ramp, Chanchal got first place
महाराजा अग्रसेन महिला महाविद्यालय, में फैशन डिजाइनिंग प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं ।
झज्जर। महाराजा अग्रसेन कॉलेज में फैशन डिजाइनिंग पर महिला प्रकोष्ठ एवं विज्ञान विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रिंसिपल डॉ. माधवी शर्मा, राजकीय नेहरु कॉलेज से सुरीला एसोसिएट प्रोफेसर, डॉ. मीनाक्षी एवं राजकीय कॉलेज मातनहेल से पिंकी ने किया।
विज्ञापन

वेलकम डांस की प्रस्तुति विज्ञान विभाग की राधिका बीएससी प्रथम वर्ष ने दी। मैशअप डांस की प्रस्तुति अंजु बीएससी द्वितीय वर्ष ने दी। फैशन डिजाइनिंग विभाग की इंस्ट्रक्टर जगवंती के दिशा-निर्देश में छात्राओं ने रैंप वॉक द्वारा अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया। मंच का संचालन डॉ. सुनीता, डॉक्टर मोनिका एवं भारती ने किया। फैशन डिजाइनिंग महिला प्रकोष्ठ एवं विज्ञान विभाग प्रभारी डॉक्टर अनुपमा यादव ने कहा कि छात्राओं ने बड़ी शालीनता एवं आत्मविश्वास के साथ खुद से निर्मित परिधान का प्रदर्शन किया, वह सराहनीय है। डॉ. माधवी शर्मा ने छात्राओं को भविष्य में भी इसी तरह अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। सुरीला, डॉ. मीनाक्षी एवं पिंकी ने जज की भूमिका निभाई एवं अपने विचार छात्राओं के समक्ष प्रस्तुत किए। चंचल बीएससी प्रथम वर्ष पहले स्थान, सलोनी बीकॉम द्वितीय वर्ष दूसरे, साक्षी बीए प्रथम तीसरे स्थान पर और विशाखा बीकॉम फाइनल चौथे स्थान पर रही। इस अवसर पर लैब अटेंडेंट सुदेश, मीनाक्षी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed