फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Girl Commit Suicide in Beri

Jhajjar: खेत में काम करने गया हुआ था परिवार, 17 साल की लड़की ने फंदा लगाकर दी जान

Fri, 21 Oct 2022 04:59 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 21 Oct 2022 04:59 PM IST
सार

पिता ने बताया कि उसकी बेटी ने 11वीं कक्षा तक पढ़ाई की थी और उसके बाद उसने स्कूल छोड़ दिया। परिवार वाले खेत में काम करने के लिए गए हुए थे और लड़की घर में अकेली थी।

विज्ञापन
Girl Commit Suicide in Beri
लड़की ने की खुदकुशी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

झज्जर के बेरी क्षेत्र के एक गांव में अज्ञात कारणों के चलते 17 वर्षीय लड़की ने अपने ही घर में फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को फंदे से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया। जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन


जब नाबालिग ने फंदा लगाया उस समय घर में कोई भी मौजूद नहीं था। सभी लोग खेत में काम करने के लिए गए थे। जब परिवार वाले काम खत्म कर घर वापस आए तो उन्हें 17 वर्षीय बेटी का शव पंखे पर फंदे से झूलता मिला।
विज्ञापन

 
पिता ने बताया कि उसकी बेटी ने 11वीं कक्षा तक पढ़ाई की थी और उसके बाद उसने स्कूल छोड़ दिया। परिवार खेत में काम करने के लिए गए हुए थे और लड़की घर में अकेली थी। छुछकवास पुलिस चौकी के जांच अधिकारी प्रवीण ने बताया कि उनके पास सूचना आई थी कि एक लड़की ने फंदा लगाकर जान दे दी है। पुलिस ने शव का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed