फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Get X-ray done, take a photo and show it to the doctor, then the treatment will be done.

Jhajjar-Bahadurgarh News: एक्सरे कराओ, फोटो खीचकर डॉक्टर को दिखाओ, तब होगा इलाज

Wed, 21 Jun 2023 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 21 Jun 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Get X-ray done, take a photo and show it to the doctor, then the treatment will be done.
बहादुरगढ़। सामान्य अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के दावे सरकार करती है लेकिन हकीकत ये है कि यहां पर्याप्त संसाधन ही उपलब्ध नहीं है। शहर के सामान्य अस्पताल में एक्सरे फिल्म ही नहीं है। मरीज का एक्सरे करने के बाद उसके मोबाइल में कंप्यूटर से एक्सरे का फोटो खिंचवाया जाता है। इसके बाद उसे डॉक्टरों को दिखाने के बाद उसका उपचार होता है।
विज्ञापन


दरअसल, सरकारी अस्पताल में एक्स-रे फिल्म ही नहीं है। इस कारण मरीज को एक्सरे फिल्म नहीं दी जाती। अस्पताल में रोजाना सैकड़ों मरीज आते हैं इनमें काफी मरीज हड्डी रोग से संबंधित होते हैं । चिकित्सक उन्हें एक्सरे कराने को कहते हैं। मरीज एक्सरे कक्ष में जाकर एक्सरे कराते हैं लेकिन उन्हें फिल्म और रिपोर्ट नहीं दी जाती। दरअसल फिल्म नहीं होने की वजह से ऐसा होता है। मरीज को कंप्यूटर में उसके एक्सरे को दिखाया जाता है। इसके बाद वह अपने मोबाइल में उनकी तस्वीर लेता है और डॉक्टर के पास जाकर उसे दिखाता है। इसे देखने के बाद डॉक्टर उसका आगे का उपचार करते हैं। हालांकि सरकारी अस्पताल में दो जगहों पर डिजीटल एक्स-रे की सुविधा तो है लेकिन अस्पताल में पिछले कई दिनों से एक्स-रे फिल्म उपलब्ध नहीं है। इसके कारण मरीजों को परेशानी हो रही है। एक्स-रे विभाग के रेडियोग्राफरों की ओर से विभागीय अधिकारियों को फिल्म उपलब्ध करवाने को लेकर पत्र भी लिखा जा चुका है मगर उसके बाद भी एक्स-रे फिल्म की व्यवस्था नहीं हो पाई है।
विज्ञापन




जिनके पास एंड्रायड फोन नहीं, उन्हें आ रही है ज्यादा परेशानी

हालांकि एक्स-रे करवाने के लिए पहुंच रहे मरीजों में ऐसे भी हैं जिनके पास एंड्रायड फोन की सुविधा नहीं है। वे किसी दूसरे व्यक्ति से आग्रह करके उनके फोन में फोटो उतरवाकर डॉक्टर के पास जांच के लिए पहुंच रहे हैं। मंगलवार को अस्पताल में एक्स-रे करवाने पहुंचे विकास शर्मा, कृष्ण कुमार व राजेंद्र समेत कई अन्य ने बताया कि विभाग को बेहतर सुविधाएं मरीजों को उपलब्ध करवानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन...

एक्स-रे फिल्म के लिए विभाग को पत्र लिखा गया है। डिमांड भेजी गई है। संभावना है कि इसी हफ्ते में एक्स-रे फिल्म आ जाएगी। इसके बाद मरीजों को परेशानी नहीं होगी।

-गोपाल गोयल, पीएमओ, नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed