फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Get eligible women to apply by October 25: ADC

पात्र महिलाओं का 25 अक्तूबर तक करवाएं आवेदन : एडीसी

Sat, 25 Oct 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 25 Oct 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Get eligible women to apply by October 25: ADC
-फोटो 59 : अधिकारियों की बैठक लेते एडीसी जगनिवास। विज्ञप्ति
बहादुरगढ़। नगर परिषद कार्यालय में शुक्रवार को एडीसी जगनिवास की अध्यक्षता में दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर बैठक हुई। बैठक में नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी भी मौजूद रहीं। एडीसी ने पार्षदों, ब्लॉक समिति सदस्यों व अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना के लिए पात्र महिलाओं का आवेदन करवाएं।
विज्ञापन

एडीसी जगनिवास ने बताया कि यह योजना मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में महिलाओं के सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक सशक्तीकरण के उद्देश्य से शुरू की गई है। पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 2100 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन

प्रारंभिक चरण में एक लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले परिवार की महिलाएं योजना की पात्र हैं। आवेदन नजदीकी सीएससी सेंटर, सीपीएलओ या स्वयं अपने मोबाइल/कंप्यूटर के माध्यम से किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह भी बताया कि आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेजों में हरियाणा रिहायशी प्रमाण पत्र, आधार से लिंक मोबाइल नंबर, परिवार के सभी सदस्यों की आधार आईडी, बिजली मीटर कनेक्शन नंबर, परिवार के सभी वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर और आवेदनकर्ता का बैंक खाता शामिल हैं।

नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने कहा कि यह प्रयास महिलाओं को वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बनाने का है और उन्होंने सभी पार्षदों और अधिकारियों से आह्वान किया कि वे अपने क्षेत्रों में पात्र महिलाओं का 25 अक्तूबर तक आवेदन करवाएं ताकि एक नवंबर से योजना का लाभ मिलना शुरू हो सके।

इस मौके पर वाइस चेयरमैन पालेराम शर्मा, हरिमोहन धाकरे, पार्षद अश्वनी शर्मा, पार्षद प्रवीण कुमार, कर्मबीर शर्मा और नगर परिषद के सचिव प्रवीण कुमार व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed