{"_id":"692df7cd2cf1f9d31e0bc21a","slug":"geeta-mahotsav-concludes-with-evening-aarti-at-mata-bhimeshwari-devi-temple-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-128954-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में संध्या आरती के साथ गीता महोत्सव का हुआ समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में संध्या आरती के साथ गीता महोत्सव का हुआ समापन
विज्ञापन
01jjrp16- बेरी के माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में पूजा करती एसडीएम रेणुका नांदल व अन्य अधिकारी।
बेरी। माता भीमेश्वरी देवी के मंदिर में सोमवार को संध्या आरती के साथ जिलास्तरीय गीता महोत्सव-2025 का भव्य समापन हुआ। शाम के समय मंदिर परिसर में भक्तिरस, दीपों की छटा और गीता के संदेश से ओत-प्रोत अद्भुत आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। इस अवसर पर मंदिर परिसर में दीपोत्सव भी किया गया।
संध्या आरती में एसडीएम बेरी रेणुका नांदल, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सतीश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। मंदिर में हवन, आरती, शंखनाद और भजन-संकीर्तन के साथ वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। स्थानीय श्रद्धालुओं सहित बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने आरती में हिस्सा लिया।
एसडीएम ने कहा कि गीता महोत्सव समाज में ज्ञान, संस्कृति और कर्तव्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक माध्यम है। इस प्रकार के आयोजन युवाओं और समाज को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
इस अवसर पर मंदिर प्रशासन ने बेरी के समाज सेवियों को सम्मानित किया। इस भव्य संध्या आरती में नगर पालिका चेयरमैन देवेंद्र कादयान, बीडीपीओ राजाराम, एआईपीआरओ डॉ. मनप्रीत सिंह, नगर पालिका बेरी सचिव पूजा साहू, मुख्य पुजारी कुलदीप वशिष्ट, पंडित पुरुषोत्तम, रमेश मास्टर, पीताम्बर, उपस्थित रहे।