फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Gave everything to Bihar and Andhra Pradesh to save the government: Kuldeep

सरकार बचाने के लिए सब कुछ बिहार और आंध्र प्रदेश को दिया: कुलदीप

Wed, 24 Jul 2024 06:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 24 Jul 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
Gave everything to Bihar and Andhra Pradesh to save the government: Kuldeep
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बादली। केंद्र सरकार के आम बजट पर बादली क्षेत्र के लोगों ने मिली जुली प्रतिक्रिया दी है। सत्ता पक्ष ने इसे विकास के रास्ते पर ले जानेवाला बजट बताया वहीं विपक्ष नेताओं ने कहा कि यह बजट केवल बिहार और आंध्र प्रदेश के लिए है। सरकार बचाने केे लिए सब कुछ इन दोनों राज्योंं को दे दिया गया है।


बजट केवल केंद्र सरकार की कुर्सी बचाने के लिए है। सरकार से कोई उम्मीद नहीं है। किसानों के लिए कुछ नहीं किया गया। बजट में हरियाणा को कोई जिक्र नहीं किया गया। ऐसा लग रहा है जैसे सिर्फ बिहार और आंध्र प्रदेश के लिए बजट पेश किया है। ताकि केंद्र में एनडीए की सरकार को बचाया जा सके।
विज्ञापन

कुलदीप वत्स, विधायक बादली।


यह एनडीए सरकार को फायदा पहुंचाने वाला बजट है। बजट में हरियाणा को नजरअंदाज किया है जिसका भुगतान विधानसभा में भाजपा को करना होगा। अपनी सरकार को बचाने के लिए उन्होंने बिहार और आंध्र प्रदेश को विशेष पैकेज प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंकुर गुभाना, कांग्रेस जिला पार्षद।

आम आदमी के सामने आने वाले मुद्दों का कोई जिक्र नहीं किया गया है। मनरेगा और आम व्यक्ति की आय में सुधार के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। बजट महिलाओं की सुरक्षा को लेकर होना चाहिए लेकिन किचन का ध्यान नहीं रखा गया है।

रणबीर गुलिया, आप नेता।

महिला, युवा, गरीब, किसान के हित को सामने रखकर विकसित भारत के संकल्प की प्रतिबद्धता दोहराता हुआ बजट है। हमें पूरी उम्मीद है कि यह बजट विकसित भारत के मिशन को पूरा करेगा।
एडवोकेट अरविंद गुलिया


फोटो 74: कुलदीप वत्स, विधायक बादली।
फोटो 74: अंकूर गुभाना, जिला पार्षद।
फोटो 75: रणबीर गुलिया, आप नेता।
फोटो 76: एडवोकेट अरविंद गुलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed