{"_id":"6a00ef5d472b306301089178","slug":"garbage-has-ruined-the-citys-appearance-with-700-tons-of-waste-littering-the-streets-bahadurgarh-news-c-17-roh1020-853822-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: कचरे ने बिगाड़ी शहर की सूरत, गलियों-सड़कों पर फैला 700 टन कचरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: कचरे ने बिगाड़ी शहर की सूरत, गलियों-सड़कों पर फैला 700 टन कचरा
विज्ञापन
41-शहर में झज्जर रोड पर फैला कचरा। संवाद
रोहतक। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से फैले कचरे ने शहर की सूरत बिगाड़ दी है। रविवार को हड़ताल का 10वां दिन रहा। इसके चलते सफाई व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई और गलियों-सड़कों पर 700 टन कचरा फैला रहा। घरों से कूड़ा उठान के नगर निगम के इंतजाम भी नाकाफी रहे।
डोर टू डोर कचरा उठान करने वाली एजेंसी कर्मियों की भी रविवार को तीसरे दिन लगातार हड़ताल रही। इसके चलते घरों से तीसरे दिन भी कूड़ा उठान नहीं हुआ। ऐसे में घरों में भी कूड़े के ढेर लग गए हैं जिससे लोगों में रोष बढ़ रहा है।
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की रोहतक इकाई प्रधान शंभु टांक व सचिव राकेश चावरिया ने बताया कि रविवार को अवकाश के बावजूद भी 250 कर्मचारी धरने पर पहुंचे और नारेबाजी की।
विज्ञापन
मांग पूरी न होने पर हड़ताल अनिश्चितकाल तक बढ़ाने की चेतावनी भी कर्मचारियों ने दी है। ठेका प्रथा बंद करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का व स्थायी भर्ती करने की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं। संघ के आह्वान पर 11 मई तक हड़ताल जारी रहेगी।
-- -- -- -- -- -
कब तक घरों में रखें कूड़ा
पुराना हाउसिंग बोर्ड निवासी राम मूर्ति, रीटा, पूनम, सुमन, सविता, सरला आदि ने बताया कि आखिर कब तक घरों में कूड़ा रखें। तीन दिन से घरों में डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां न पहुंचने से लोगों में रोष बढ़ रहा है। उधर, सामाजिक लोगों ने झज्जर रोड पर स्वच्छता अभियान चलाया। झज्जर रोड क्षेत्र में जेपी गौड़, कृष्ण मित्तल, हिमांशु मित्तल, मुन्नवर राजू आदि लोगों ने सफाई अभियान चलाया।
-- -- -- -- -- -- --
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में कचरा बढ़ गया है। नगर निगम की ओर से इसे उठाया जा रहा है। अल सुबह भी कचरा उठाया और रात को भी उठाया जाएगा। -सुधीर कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम, रोहतक।