फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Gang involved in theft in power plant exposed, six accused arrested

Jhajjar-Bahadurgarh News: पावर प्लांट में चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश, छह आरोपी काबू

Fri, 22 Sep 2023 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Gang involved in theft in power plant exposed, six accused arrested
झज्जर। पुलिस ने हरियाणा के अलावा अन्य 10 राज्यों में चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए आरोपियों से झज्जर में हुई चोरी की वारदातों सहित देश के अलग-अलग 10 राज्यों में चोरी की करीब पांच दर्जन वारदातों के बारे खुलासा हुआ है। पकड़े गए अधिकतर आरोपी अनपढ़ हैं। सभी आरोपी दिनेश, अनिल, गणपत, मडिया तथा गणपत उर्फ मोटा पांचों निवासी जिला धार मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

गिरफ्त में आए आरोपियों ने हरियाणा सहित 10 राज्यों उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, पंजाब, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ व गुजरात में करीब पांच दर्जन चोरी की वारदातों बारे खुलासा किया। इसमें झज्जर तथा हिसार के खेदड़ में हुई चोरी की वारदात भी शामिल है। उन्होंने बताया कि गिरफ्त में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां से आरोपियों को पूछताछ के लिए चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से झाड़ली पावर प्लांट से चोरी की वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी, वारदात में इस्तेमाल किए गए औजार, सोने के आभूषण तथा 52,000 रुपये नगद बरामद हुए। उन्होंने बताया कि गिरफ्त में आए एक आरोपी को छोड़कर बाकी लगभग अनपढ़ हैं। आरोपी अनपढ़ होने के बावजूद शातिर तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। आरोपी हरियाणा में चोरी की 11 वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ के पश्चात आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से आरोपियों को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।
विज्ञापन


आरोपियों ने कबूल की वारदात
झाड़ली पावर प्लांट में कार्यरत सीनियर मैनेजर ने थाना साल्हावास में 16 अगस्त 2023 को चोरी का आपराधिक मामला दर्ज कराया था। इसमें 40 से 45 लाख रुपये की चोरी हुई थी। उपरोक्त मामले पर गहनता से कार्रवाई करते हुए निरीक्षक सोमवीर के नेतृत्व में सीआईए झज्जर की टीम की ओर से 16 सितंबर 2023 को एक आरोपी को अवैध हथियार के साथ काबू किया गया था। अवैध हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान राय सिंह निवासी जिला धार मध्यप्रदेश के तौर पर हुई। गिरफ्त में आए आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में झाड़ली पावर प्लांट में हुई चोरी की उपरोक्त वारदात व चोर गिरोह के आरोपियों के संबंध में खुलासा किया। इसके पश्चात सीआईए झज्जर की टीम द्वारा तुरंत सक्रिय होते हुए साइबर सैल झज्जर की मदद से चोर गिरोह के पांच अन्य आरोपियों को काबू करने में कामयाबी हासिल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पॉवर प्लांटों को बनाते थे निशाना
एसपी डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि पूछताछ में खुलासा हुआ है कि यह लोग अधिकांश चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए पॉवर प्लांट को ही अपना निशाना बनाते थे। एसपी ने आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर वारदात में शामिल अन्य लोगों का पता लगाए जाने की भी बात कही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही गिरोह के जो अन्य सदस्य है उन्हें भी पुलिस द्वारा दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed