फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Friend is the one who pleases the mind, selfishness which cannot even touch

Jhajjar-Bahadurgarh News: मित्र वही जो मन को भाए, स्वार्थ जिसे छू भी न पाए

Mon, 07 Aug 2023 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 07 Aug 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Friend is the one who pleases the mind, selfishness which cannot even touch
बहादुरगढ़। कलमवीर विचार मंच द्वारा मित्रता दिवस के उपलक्ष्य में ऑनलाइन कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें हरियाणा, दिल्ली, यूपी सहित कई राज्यों के कवियों ने काव्य पाठ से मित्रता का महत्व बताया।
विज्ञापन

काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता जनकपुरी दिल्ली निवासी नवीन वाही और संचालन कार्यक्रम संयोजक कवि कृष्ण गोपाल विद्यार्थी ने किया। नवीन वाही ने कहा कि सुखदुख में जो साथ निभाए, आपके दुश्मन से भिड़ जाए। हर संकट को दूर भगाए, वही तो सच्चा मीत कहाए सुनाई। नजफगढ़ के मनीष मधुकर ने कहा कि कलियों और फूल, चांद, सितारों की दोस्ती, मौसम, ऋतु, फिजा औ बहारों की दोस्ती।दुनिया में अगर दोस्ती जमती है कहीं तो, जमती है सदा दर्द के मारों की दोस्ती। गाजियाबाद के डॉ. चेतन आनंद ने कहा कि जीवन जैसे गीत है, सांसें हैं संगीत, यह जाना हमने अभी, तुमसे मिलकर मीत। चरखीदादरी की पुष्पलता आर्य ने कविता दोस्ती की बस यही पहचान होती है सखे, एक का तन दूसरे की जान होती है, सखे! मित्र के जब आंसुओं से पांव धोता है कोई, तो अधर पर प्रेम की मुस्कान होती है, सखे! कृष्ण गोपाल विद्यार्थीं ने कहा कि ठोकरें खाती घिसटती जा रही है जिंदगी, जिंदगी पाकर बहुत पछता रही है जिंदगी। दोस्त कुछ ऐसे मिले जो दुश्मनों से कम न थे, आप भी हैं इसलिए कुछ भा रही है जिंदगी। नोएड़ा के राहुल श्रेष्ठ ने कहा कि चेहरे पर चाहे रहे, आंसू या मुस्कान, सच्चे मित्र अगर रहें, फिर दुनिया आसान। मुझको सब स्वीकार है कांटें हो या फूल, क्षमा करें उस मित्र को, हुई हो जिससे भूल। बहादुरगढ़ के वीरेंद्र कौशिक ने कहा कि वही करेगा दोस्ती, जिसका हृदय विशाल। इसमें जाति-धर्म का उठता नहीं सवाल। मित्र वही जो मन को भाए, स्वार्थ जिसे छू भी न पाए। बहादुरगढ़ की सुनीता सिंह ने कहा कि तुम्हारा साथ होता है तो पल कुछ खास होता है, सभी गम भूलकर बस एक सुखद अहसास होता है। ये माना दूर जा बैठे हैं सब अपनी ही दुनिया में,मगर एक-दूजे के दिल में हमारा वास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed