फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Free buses will run for women on Rakshabandhan

Jhajjar-Bahadurgarh News: रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए चलेंगी फ्री बसें

Wed, 06 Aug 2025 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 06 Aug 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Free buses will run for women on Rakshabandhan
05jjrp19- झज्जर। हरियाणा राज्य परिवहन की कर्मशाला में खड़ी रोडवेज बस। संवाद
झज्जर। रक्षाबंधन पर्व पर रोडवेज विभाग की तरफ से महिलाओं को निशुल्क बस में सफर करने की सुविधा दी जाएगी। रक्षाबंधन पर बसों में सफर करने वाली महिला यात्रियाें का किराया नहीं लगेगा। यही नहीं इस दिन रोडवेज विभाग महिलाओं के लिए देर रात व मांग के अनुसार बस चलाएगा। प्रत्येक वर्ष रोडवेज विभाग की तरफ से रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए निशुल्क बस चलाई जाती है। इस बार भी निशुल्क बस सुविधा रहेगी। इस संबंध में रोडवेज विभाग की तरफ से तैयारियां की जा रही हैं। कुछ लंबे रूटों से रोडवेज बसों को हटाकर छोटे रूटों या दूसरे जिलों को जोड़ने वाले रूटों पर चलाएगा। यही नहीं महिला यात्रियों की संख्या के आधार पर भी बसों को अलग-अलग रूटों पर चलाया जाएगा। रक्षाबंधन पर्व पर रोडवेज बसों में महिलाओं के निशुल्क सफर रहेगा। महिलाओंं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। रोडवेज विभाग झज्जर के यातायात प्रबंधक प्रमोद ने बताया कि कुछ लंबे रूटों से रोडवेज बसों को हटाकर महिलाओं की संख्या के आधार पर मांग अनुसार रूटों पर भी चलाया जाएगा। रक्षाबंधन पर महिलाओं को सुरक्षित पहुंचाने के लिए देर रात तक भी बस चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed