{"_id":"64c5655c4afd577a5c0d16d4","slug":"fraud-of-rs-299-lakh-from-tea-seller-jhjhar-news-c-195-1-sroh1001-2205-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: चाय विक्रेता से 2.99 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: चाय विक्रेता से 2.99 लाख रुपये की ठगी
Sun, 30 Jul 2023 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 30 Jul 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। जौधी गांव निवासी एक व्यक्ति को पंडित जी बनकर फोन कर साइबर ठग ने पहले उसके खाते में 20 हजार रुपये डाले और दोस्त को हार्ट अटैक आने की बात कह कर दूसरे के खाते में डालने को कहा। उसके बाद उससे कई बार ट्रांजेक्शन करा कर 299500 रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार जौंधी गांव निवासी अनिल कुमार पुत्र खुशी राम ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसकी सांपला बाईपास पर चाय की दुकान है। वह जमीदारा का काम भी करता है। 25 जुलाई की शाम को करीब 4 बजे उसके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि वह पंडित जी बोल रहा है। उसने सोचा की उसका गुरुग्राम से दोस्त पंडित जी बोल रहा है। कॉलन ने बताया कि उसके किसी दोस्त को हार्ट अटैक आया है वह पीजीआई रोहतक में भर्ती है। वह उनके खाते में पैसे डाल रहा है। वह दूसरे के खाते में डाल दे। कुछ ही देर में उसके खाते में 20 हजार रुपये क्रेडिट होने का मैसेज आया। इसके बाद कॉलर ने कहा कि वह जो खाता बता रहा है यह रकम उसमें उसमें डाल दे। फिर वह बार-बार उसे झांसा देता रहा और पैसे भेजने के मैसेज करता रहा। अनिल का कहना है कि उसे पैसा भेजना नहीं आता था तो उसने अपने भतीजे हरबीर सिंह जो मनी ट्रांसफर का काम करता है, उसके माध्यम से एक एप के माध्यम से से द्वारा बताए गए खाते में पैसा भिजवा दिया। उसके बाद पता चला कि ये सब फ्रॉड है। जब तक उसे अपने साथ ठगी का पता चला जब तक जालसाज उससे 2 लाख 99 हजार 500 रुपये ठग चुके थे। साइबर थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों का सुराग लगा कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।