{"_id":"65a7fd1a5c3c0ad2160f2bd4","slug":"fraud-case-registered-against-former-sarpanch-of-bhurawas-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-7257-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: भूरावास के पूर्व सरपंच के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: भूरावास के पूर्व सरपंच के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज
Wed, 17 Jan 2024 09:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 17 Jan 2024 09:45 PM IST
विज्ञापन
बेरी। थाना साल्हावास के अंतर्गत गांव भूरावास में गली निर्माण के लिए मंगवाई सामग्री की राशि न देने पर प्लांट मालिक ने भूरावास निवासी जगबीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव छुछकवास निवासी साहिल व मातनहेल निवासी युद्धवीर ने बताया कि उन्होंने झज्जर बस स्टैंड के पास मिक्चर प्लांट लगा रखा है।
वर्ष 2019 में गांव भूरावास के तत्कालीन सरपंच जगबीर व पंचायती राज जेई उनके मिक्चर प्लांट पर आए थे और कहा था कि गली निर्माण के 240 क्यूबिक मीटर आरएमसी की जरूरत है। इसकी कीमत 10 लाख आठ हजार रुपये थी। उक्त लोगों ने यह राशि पंचायत खाते से करने की बात कही थी। उन्होंने मांगी गई सामग्री उपलब्ध करवा दी थी। इसके बाद गली का निर्माण भी हो गया। जब राशि देने व बिल पंचायत में लगाने के लिए बोला तो न तो उनकी राशि दी गई और न ही बिल लगाए। आरोप लगाया कि यह राशि आरोपी ने अपने लड़के की नई फर्म बनाकर पेमेंट भी करा ली। इस बारे में दो-तीन बार पंचायत भी हुई, लेकिन उसने राशि नहीं दी। उसके बाद उन्होंने साल्हावास में लिखित शिकायत दर्ज कराई, लेकिन वहां कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 2020 में जिला पुलिस अधीक्षक को शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब इस मामले में पुलिस ने पूर्व सरपंच जगबीर के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। छुछकवास चौकी प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि गली निर्माण में ली गई सामग्री की पेमेंट न करने को लेकर उच्च अधिकारियों की जांच के बाद गांव भूरावास के पूर्व सरपंच के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।