फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Four new corona infected found, 15 patients in home isolation

चार नए कोरोना संक्रमित मिले, 15 मरीज होम आइसोलेशन में

Tue, 22 Jun 2021 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Four new corona infected found, 15 patients in home isolation
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता कर्मचारी। - फोटो : Jhjhar
झज्जर। जिले में मंगलवार को चार नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब कुल एक्टिव केस बढ़कर 22 हो गए हैं। इनमें से 15 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। फिलहाल सात मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। जिले मेें रिकवरी रेट का आंकड़ा 98.2 फीसदी है। जिले में अभी तक कुल 18 हजार 783 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें से 18 हजार 448 मरीज स्वास्थ्य सेवाएं लेते हुए अब पूर्ण रूप से स्वस्थ हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुरूप मंगलवार को एक कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ होते हुए स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड से डिस्चार्ज हुआ है। डीसी श्याम लाल पूनिया ने बताया कि 15 मरीज फिलहाल होम आइसोलेशन में हैं और स्वास्थ्य विभाग की टीमों की ओर से उनकी निरंतर निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की चैन को तोड़ने के लिए लोगों को निरंतर जागरूक किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से स्वास्थ्य प्रबंधन में वैक्सीनेशन और सैंपलिंग प्रक्रिया पर फोकस किया गया है।
विज्ञापन

- श्याम लाल पूनिया, डीसी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed