{"_id":"647261143a52cf742b0fb349","slug":"four-members-of-the-gang-conducting-fetal-sex-test-arrested-jhjhar-news-c-195-1-sroh1001-334-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: भ्रूण लिंग परीक्षण कराने वाले गिरोह के चार सदस्य काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: भ्रूण लिंग परीक्षण कराने वाले गिरोह के चार सदस्य काबू
Sun, 28 May 2023 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 28 May 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। स्वास्थ्य विभाग झज्जर की टीम ने उत्तर प्रदेश के अमरोहा के चकनवाला रोड, नौनेर अड्डा नौनेर कसेरुवा के एक अल्ट्रासाउंड केंद्र पर छापा मारकर भ्रूण लिंग जांच कराने वाले गिरोह के चार सदस्यों को काबू किया है। आरोपियों के कब्जे से बाइक और कार बरामद करने के साथ साथ 46 हजार 500 रुपये भी बरामद किए हैं।
सिविल सर्जन डॉ ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि उन्हें 26 मई को एक गुप्त सूचना मिली थी कि झज्जर में कोई दलाल गर्भवती महिलाओं को मोटी रकम के बदले में उनके पेट में पल रहे बच्चे का लिंग परीक्षण उत्तर प्रदेश में कहीं पर कराता है। सूचना पर जिला समुचित प्राधिकरण झज्जर ने डाॅ संदीप कुमार चिकित्साधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीघल (झज्जर), डाॅ हर्ष दीप चिकित्साधिकारी माजरा-डी (झज्जर) एवं डॉ रवि गोदारा की टीम गठित की।
मुखबिर द्वारा दलाल से संपर्क किया गया और पचास हजार रुपये में सौदा तय हुआ। प्रलोभन ग्राहक (डीकोय) के पेट में पल रहे बच्चे का लिंग निर्धारण करने के लिए दलाल ने शनिवार को सुबह 04:30 बजे (लगभग) नए बस स्टैंड झज्जर पहुंचने को कहा। दलाल द्वारा तय समय पर मुखवीर प्रलोभन ग्राहक के साथ वहां पहुंचे। साथ में गठित टीम भी उचित दूरी पर जाकर खड़ी हो गई। इसके बाद दलाल रविंद्र निवासी रेवाड़ी कार लेकर पहुंचा जिसे खजान बहुझोलरी चला रहा था। वे मुखबीर मुखवीर एवं प्रलोभन ग्राहक को लेकर उत्तर प्रदेश के पिलखुआ फ्लाईओवर ब्रिज के नीचे पहुंचे। कुछ देर बाद एक सफेद कार में मनीष कुमार और मुखबिर और प्रलोभन ग्राहक को लेकर चल पड़ी। उस कार में दलाल राकेश कुमार भी मौजूद था। इस बीच हापुड़ के स्थानीय नोडल ऑफिसर डाॅ दिनेश खत्री को भी टीम ने अपने साथ बुलाया, लेकिन कार हापुड़ सीमा को पार करके जनपद अमरोहा की सीमा में पहुंच गई। इसके बाद जनपद अमरोहा के नोडल आफिसर डाॅ एसपी सिंह साथ लेकर गजरौला में खाद गुर्जर चौराहे पहुचे। वहां एक युवक सचिन कुमार बाइक पर प्रलोभन ग्राहक को लेकर अल्ट्रासाउंड कराने के लिए अल्ट्रासाउंड केंद्र पहुंचा। डॉक्टर ने उसके गर्भ में लड़का होने की जानकारी दी। डिकोय महिला का इशारा पाते ही संयुक्त टीम अमरोहा व झज्जर ने जिला मजिस्ट्रेट अमरोहा की अनुमति से वहां पर उपस्थित सभी 4 आरोपियों (राकेश, रविंद्र, सचिन व मनीष) को दबोच लिया ।प्रलोभन ग्राहक को टीम द्वारा दी गई राशि जोकि प्रलोभन ग्राहक ने रविन्द्र कुमार को दी थी उसे बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
बरामदगी के बाद संयुक्त टीमचारों आरोपियों को गजरौला थाने में ले आई। इसके बाद संक्युक्त टीम ने बाइक सवार सचिन व डिकोय महिला से टीम ने पूछताछ की जिस दौरान पता लगा कि सचिन ने डिकोय महिला को आधे रास्ते से किसी अन्य बाइक पर बैठा दिया और राहुल नाम के व्यक्ति को 3500 रुपये दिए। इसके बाद राहुल नाम का व्यक्ति मैट्रो मेडिकल सेन्टर एवं जच्चा बच्चा केंद्र, चकनवाला रोड, नौनेर अड्डा नौनेर-कसेरुबा लेकर आया उक्त सेन्टर में प्रलोभन ग्राहक का पंकज नाम के व्यक्ति ने अल्ट्रासाउंड मशीन से अल्ट्रासाउंड किया। जब टीम वहां पहुंची तो पंकज नहीं मिला।
अल्ट्रासाउंड मशीन और गर्भपात के उपकरण बरामद
इसके पश्चात संयुक्त टीम ने उक्त सेन्टर का ताला तोड़कर तालाशी ली। जिसमें की एक कमरे में ऐक्स-रे मशीन रखी हुई थी व एक एमटीपी कीट मिली और गर्भपात करने के औजार मिरे। डिकोय महिला ने यह भी बयान दिया कि जिस कमरे में एक्स-रे मशीन रखी हुई है। उसके बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।