{"_id":"609964118ebc3ef1af04586f","slug":"four-killed-in-corona-in-jhajjar-281-new-infected-jhjhar-news-rtk6079533177","type":"story","status":"publish","title_hn":"झज्जर में कोरोना से चार की मौत, 281 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में कोरोना से चार की मौत, 281 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
झज्जर। शहर हो या गांव, कोरोना संक्रमण तेजी से पैर पसारता जा रहा है। जिले में सबसे अधिक कोरोना संक्रमित ग्रामीण क्षेत्रों में मिल रहे हैं। सोमवार को जिले में 39 विद्यार्थियों, चार शिक्षकों व एक जेई सहित 281 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा चार कोरोना मरीजों की मौत हुई है। वहीं 404 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
बता दें कि जिले में 70 से 80 प्रतिशत कोरोना संक्रमित ग्रामीण क्षेत्रों में मिल रहे हैं। मई माह के पिछले दस दिनों के आंकड़ों को देखा जाए तो 3284 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। जिले में अगर सैंपलिंग के आधार पर पॉजिटिविटी रेट को देखा जाए तो चार फीसदी से अधिक लोग कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 4.37 प्रतिशत हो गई है। सोमवार को जिले में 39 विद्यार्थियों, चार शिक्षकों व एक जेई सहित 281 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 404 लोगों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई है। जिले में सोमवार को चारी कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। फिलहाल 1358 लोग कोरोना संक्रमित सक्रिय केसों में शामिल हैं। इन में से 104 को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि 1254 को घरों पर ही इलाज दिया जा रहा है। अब तक कुल 13082 कोरोना के मरीज मिले हैं, उनमें से 11584 मरीज ठीक हो चुके हैं। झज्जर में रिकवरी रेट 88.5 प्रतिशत है। कोरोना के कारण मृत्यु दर 1.07 प्रतिशत है। जिले में चार लोगों की मौत के साथ कोरोना से मौत का आंकड़ा 140 पहुंच गया है। 3,95,576 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 3,75,104 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 3291 लोगों को फिलहाल भी अपनी रिपोर्ट आने का इंतजार है। सिविल सर्जन, झज्जर डॉ. संजय दहिया ने बताया कि जिले के लोग किसी भी प्रकार से कोरोना को हल्के में लेने की गलती न करें। शहरी क्षेत्र हो या ग्रामीण क्षेत्र में इस बार कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इनके लिए विभाग व प्रशासन की तरफ से निगरानी बढ़ाने के साथ-साथ घर पर ही इलाज देने के लिए किट मरीजों तक पहुंचाई जा रही है। लोग कोरोना बचाव के लिए निर्धारित नियमों का पालन करें।
दस दिन में मिले कोरोना संक्रमित
तिथि- संक्रमित
1 मई 263
2 मई 265
3 मई 290
4 मई 451
5 मई 315
6 मई 404
7 मई 326
8 मई 368
9 मई 321
10 मई 281