फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Four illegal buildings sealed in Patel Nagar; construction carried out without approved plans.

Jhajjar-Bahadurgarh News: पटेल नगर में अवैध चार भवन सील, बिना नक्शा पास के किया निर्माण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Four illegal buildings sealed in Patel Nagar; construction carried out without approved plans.
फ़ोटो-61: बहादुरगढ़ के पटेल नगर में एक भवन  को सील करने के दौरान मौके पर मौजूद नगर परिषद के अधिक - फोटो : संवाद
बहादुरगढ़। नगर परिषद की टीम ने पटेल नगर में बिना नक्शा पास कराए और निर्धारित फीस जमा किए बिना बनाए जा रहे चार भवनों को सील कर दिया। अवैध निर्माण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

भवनों के मालिकों ने नगर परिषद से अनुमति नहीं ली थी। न तो निर्माण का नक्शा पास कराया और न ही संबंधित शुल्क जमा किया गया। इसके बावजूद लगातार निर्माण कार्य किया जा रहा था। नगर परिषद ने अवैध निर्माण बंद करने के निर्देश दिए थे लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

नगर परिषद के एमई जोगेंद्र सिंधु, भवन निरीक्षक विवेक जैन सहित अन्य अधिकारियों के नेतृत्व में एक टीम ने सोमवार दोपहर बाद मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। टीम ने भारी दलबल के साथ चारों भवनों को सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीलिंग के दौरान कुछ भवन मालिकों ने कार्रवाई का विरोध भी किया लेकिन मौके पर मौजूद भारी प्रशासनिक बल के सामने उनका विरोध सफल नहीं हो सका। एमई ने बताया कि नगर परिषद शहर में अवैध निर्माण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed