फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Four friends on their way to Haridwar were hit by a vehicle, two youths from Rohtak died.

Jhajjar-Bahadurgarh News: हरिद्वार जा रहे चार दोस्तों को वाहन ने मारी टक्कर, रोहतक के दो युवकों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Four friends on their way to Haridwar were hit by a vehicle, two youths from Rohtak died.
जिला नागरिक अस्पताल में मौजूद प्रदीप व रोहित के परिजन। संवाद
इसराना/रोहतक। पानीपत-रोहतक नेशनल हाईवे पर शाहपुर गांव के बस अड्डे के पास रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे बाइक सवार चार दोस्तों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में रोहतक के लाखनमाजरा गांव के एक ही परिवार के प्रदीप (30) और रोहित (25) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

इसी गांव के ही संजय व सोहन गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो सगे भाइयों समेत चारों एक ही बाइक पर सवार होकर गांव से हरिद्वार जाने के लिए निकले थे। रोहित चार बहनों का इकलौता भाई था। थाना इसराना पुलिस ने संजय की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

लाखनमाजरा गांव के संजय ने बताया कि वह, उनका भाई प्रदीप, गांव के ही साथी रोहित और सोहन रविवार शाम को करीब छह बजे एक बाइक पर सवार होकर हरिद्वार गंगा स्नान करने के लिए निकले थे। वे रात साढ़े 10 बजे रोहतक-पानीपत हाईवे पर शाहपुर गांव के अड्डे पर पहुंचे तो सामने से आ रहे एक वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में प्रदीप और रोहित को गंभीर चोट लगी। सूचना मिलते ही थाना इसराना पुलिस ने सभी घायलों को इसराना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्रदीप और रोहित को मृत घोषित कर दिया।
संजय और सोहन को उपचार के लिए भर्ती कर लिया। हाईवे पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।


------------पत्नी और मां ने रोहित को रात के समय जाने से किया था मना
हादसे में प्रदीप और रोहित की मौत के बाद मातम पसरा हुआ है। दोनों एक ही परिवार के थे। रोहित चार बहनों के इकलौता भाई थे। उनके पिता की पांच साल पहले बीमारी के कारण मौत हो गई थी। रोहित घर में अकेले कमाने वाले थे। रविवार शाम को जब वह हरिद्वार जाने के लिए घर से निकले था तो पत्नी और मां ने उनको जाने से रोका था। मां ने कहा था कि एक बाइक पर चार लोग ठीक नहीं हैं, सुबह बस से हरिद्वार चले जाना लेकिन वे नहीं माने और रात को ही घर से निकल गए। रोहित का ढाई साल का एक बेटा और एक साल की बेटी है। वहीं, प्रदीप भी दो भाइयों में बड़े थे। वह एक महिला के साथ लिव-इन में रहते थे।

--
वर्जन
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई है। दो घायल हुए हैं। प्राथमिकी दर्ज कर टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
-हरिराम, प्रभारी थाना इसराना

जिला नागरिक अस्पताल में मौजूद प्रदीप व रोहित के परिजन। संवाद

जिला नागरिक अस्पताल में मौजूद प्रदीप व रोहित के परिजन। संवाद

जिला नागरिक अस्पताल में मौजूद प्रदीप व रोहित के परिजन। संवाद

जिला नागरिक अस्पताल में मौजूद प्रदीप व रोहित के परिजन। संवाद

जिला नागरिक अस्पताल में मौजूद प्रदीप व रोहित के परिजन। संवाद

जिला नागरिक अस्पताल में मौजूद प्रदीप व रोहित के परिजन। संवाद

जिला नागरिक अस्पताल में मौजूद प्रदीप व रोहित के परिजन। संवाद

जिला नागरिक अस्पताल में मौजूद प्रदीप व रोहित के परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed