फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Foundation celebrated World Peace Day

Jhajjar-Bahadurgarh News: फाउंडेशन ने मनाया विश्व शांति दिवस

Sun, 22 Sep 2024 06:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 06:48 AM IST
विज्ञापन
Foundation celebrated World Peace Day
-फोटो 64 : छात्राओं को प्रदान किए गए प्रशंसा पत्र।
बहादुरगढ़। शहर के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में यूथ पीस फाउंडेशन संस्था की ओर से विश्व शांति दिवस मनाया गया। मुख्यातिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी मुन्नी सहारण, विशिष्ट अतिथि प्राचार्य प्रवीण दहिया, शिक्षाविद सतीश शर्मा और कर्मबीर तहलान उपस्थित रहे।
विज्ञापन

संस्था की तरफ से पिछले दस दिनों से लड़कियों को दस थीम के माध्यम से प्रशंसा, आशा, चुनाव, तृप्ति, आत्म जागरूकता, गरिमा और समझ के बारे में विस्तार से बताया। 10 दिन की कक्षाएं लेने वाली वाली 200 छात्राओं को सहभागिता पत्र प्रदान किए गए। अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस पर पोस्टर मेंकिग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी मुन्नी सहारण ने कहा कि वर्तमान विश्व की एक महत्वपूर्ण आवश्यकता शांति एवं भाईचारे की स्थापना करना है। इस दिन को मनाने का उदेश्य दुनिया भर में शांति के आदर्शों को मजबूत करना है। इस मौके पर यूथ पीस फाउंडेशन के सदस्य राजेन्द्र, राजीव कुमार, सदस्या कविता सोनी और सुकन्या सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed