फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Former MLA leaves by giving booth material to expatriate coordinators

Jhajjar-Bahadurgarh News: पूर्व विधायक ने प्रवासी संयोजकों को बूथ सामग्री देकर किया रवाना

Fri, 09 Feb 2024 11:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 09 Feb 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Former MLA leaves by giving booth material to expatriate coordinators
बहादुरगढ़। भाजपा की ओर से लोकसभा चुनाव को लेकर चलाए गए गांव चलो अभियान के तहत शहरी मंडल बहादुरगढ़ की एक कार्यशाला हुई। पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने इस कार्यशाला में मुख्य तौर पर शिरकत करते हुए शहरी क्षेत्र के सभी 59 बूथों पर प्रवासी संयोजकों को बूथ सामग्री देकर रवाना किया। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों को आम जनता तक पहुंचने पर जोर दिया और सरकार की कल्याणकारी नीतियों का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को भी प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को गांव चलो अभियान के तहत यह शहरी मंडल बहादुरगढ़ की कार्यशाला मंडल अध्यक्ष कृष्ण चंद्र की अध्यक्षता में हुई। कौशिक ने कहा कि लोकसभा की सभी दसों सीटों पर प्रदेश में कमल खिलेगा। इसी लक्ष्य को लेकर प्रवासी संयोजक हर घर जाकर भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों का प्रचार प्रसार भी करेंगे। बैठक में मंडल महामंत्री नरेंद्र शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष उमेश, पार्षद अश्विनी शर्मा, मंडल सचिव प्रवीण बाल्मीकि, रमेश वशिष्ठ, विपिन गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed