फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   For the first time in the state, periodic assessment examination will be conducted through Teacher App.

Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रदेश में पहली बार टीचर एप के जरिए होगी सावधिक आकलन की परीक्षा

Sun, 24 Dec 2023 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 24 Dec 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
For the first time in the state, periodic assessment examination will be conducted through Teacher App.
झज्जर। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले पहली से तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों को पहली बार टीचर एप के जरिए सावधिक आकलन-2 की परीक्षा देनी होगी। यह आकलन इस माह के आखिरी सप्ताह 26 से 30 दिसंबर तक होगा। यह आकलन हिंदी, अंग्रेजी और गणित विषयों पर निपुण हरियाणा टीचर एप के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए विभाग की तरफ से एप पर नया अपडेट संस्करण 1.3.0 लांच किया है। अब एप पर सावधिक आकलन करने के लिए अपडेटेड इंटरफेस दिया गया है।
विज्ञापन


विभाग की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार 26 से 30 दिसंबर की अवधि के दौरान एप पर पहली से तीसरी के तीनों विषयों के पेपर भेजे जाएंगे। कक्षा इंचार्ज शिक्षक अपनी कक्षा के विद्यार्थियों का चयन करेगा और एक-एक करके सभी विद्यार्थियों से परीक्षा लेगा। इस परीक्षा के लिए कक्षा एक से तीन के लिए विषय अनुसार कुल 100 अंक का आकलन किया जाएगा। इसके तहत 80 नंबर का आकलन निपुण हरियाणा टीचर एप के माध्यम से किया जाएगा जबकि 20 अंक का आकलन शिक्षक अपने अवलोकन के आधार पर करेगा तथा इसका विवरण शिक्षक अपने पास रखेगा।
विज्ञापन




इस प्रकार होगी परीक्षा



परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को एक-एक करके शिक्षक अपने पास बुलाएगा। उत्तर मौखिक रूप से, टैबलेट पर कोई विकल्प चुनकर या लिखित रूप में लिए जा सकेंगे। यदि शिक्षक चाहेगा तो छात्रों से लिखित उत्तर के लिए नोटबुक लाने के लिए कहेंगे। जैसे ही शिक्षक प्रश्न करेगा और छात्र उसका उत्तर देगा तो शिक्षक को छात्र द्वारा चुने गए विकल्प पर एप पर क्लिक करना होगा। एक विद्यार्थी का आकलन पूरा होने के बाद उसे सेव करना होगा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद एप पर ही परिणाम भी जारी होगा। यह परिणाम पूरी कक्षा और छात्र अनुसार भी देखा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




पहली से तीसरी कक्षा के बच्चों का सवाधिक आकलन-2 आगामी 26 से 30 दिसंबर तक किया जाएगा। इसका अपडेट वर्जन भी डाल दिया गया है। अबकी बार एप पर ही परीक्षा होगी। एक-एक करके विद्यार्थियों की परीक्षा ली जाएगी।



- डॉ. सुदर्शन पूनिया, जिला एफएलएन संयोजक, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed