फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Food safety department team raided, samples of spices filled

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मारा छापा, मसालों के भरे सैंपल

Wed, 25 Nov 2020 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Food safety department team raided, samples of spices filled
सैंपल सील करता कर्मचारी। संवाद - फोटो : Jhjhar
झज्जर। शहर की सब्जी मंडी में नकली मसालों की बिक्री को लेकर किसी व्यक्ति ने सीएम विंडो पर शिकायत कर दी। जिस पर कार्रवाई करते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापा मारा। विभाग की टीम ने यहां से मसाले के सैंपल लिए। उसके बाद यह टीम सिलानी गेट पर पहुंची और यहां से भी मसाले का सैंपल लिया। टीम ने सैंपलों को सील कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है।
विज्ञापन

इससे पहले भी सब्जी मंडी में नकली मसालों की बिक्री की शिकायत पर टीम छापा मार चुकी है। सब्जी मंडी में पिछले काफी दिनों से नकली मसालों की बिक्री की शिकायतें विभाग को की जा रही हैं। लेकिन जब उन पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया तो संबंधित शिकायत कर्ताओं ने सीएम विंडो पर शिकायत भेज दी। जिसके बाद झज्जर की सब्जी मंडी में कार्रवाई करने के लिए विभाग की टीम पहुंची। इस दौरान जैसे ही दुकानदारों को छापे की सूचना मिली तो कई दुकानदार अपनी दुकानों को खुला छोड़कर भाग गए। जबकि कई दुकानदारों में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। उन्होंने अपना सामान समेटा और दुकानों के अंदर रखकर इधर-उधर खिसक गए।
विज्ञापन

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी, झज्जर ने डॉ. जोगेंद्र सिंह ने बताया कि मिलावटी मसालों की बिक्री सब्जी मंडी में होने की शिकायत सीएम विंडो पर की गई थी। लोगों को गुणवत्ता के हिसाब से खाद्य सामग्री मिले इसके लिए निरंतर कार्रवाई की जाएगी। जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद विभाग के नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अगर रिपोर्ट में सैंपल फेल आते हैं तो दुकानदारों के खिलाफ एडीसी की कोर्ट में मामला दायर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed