{"_id":"43e61fca326cf82e21726b65ae9353ea","slug":"fog-covered-the-evening-trains-canceled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाम होते ही छा गया कोहरा ट्रेने रद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाम होते ही छा गया कोहरा ट्रेने रद
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर बहादुरगढ़
Updated Mon, 22 Dec 2014 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाड़ कंपा देने वाली ठंड से आम जनजीवन खासा प्रभावित हो रहा है। रविवार को भले ही दोपहर तक गुनगुनी धूप ने दर्शन दिए हों मगर जैसे ही शाम ढली तो कोहरा छा गया।
जहां देखा लोग ठंड से बचने का प्रयास करते रहे। सड़कों पर दुकानों के आगे दुकानदार अलाव सेककर ठंड से राहत पाते दिखे।
शाम के पांच बजे से ही कोहरे ने दस्तक दे दी थी। कुछ समय के अंतराल के बाद तो हालात ये थे कि घने कोहरे के चलते एक-दो फुट तक भी कुछ नजर नहीं आ रहा था।
वाहन चालकों को अपने गंतव्यों तक पहुंचने के लिए भारी कठिनाई का नाम करना पड़ा। उन्हें वाहनों की लाइटें व फॉग लाइट जलाकर सफर तय करना पड़ा।
कोहरे का असर इस कदर हावी था कि आधे घंटे का सफर एक-डेढ़ घंटे में पूरा हो रहा था। रविवार को ठिठुरती ठंड से बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी परेशान दिखे। रविवार को न्यूनतम तापमान 6 और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
सूने दिखे बाजार
सुबह व शाम के समय ठंड का कहर अधिक रहता है। बाजार पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ रहा है। ठंड की वजह से जहां दुकानें सुबह के समय कुछ देरी से खुलती है तो शाम ढलते ही दुकानों के शटर गिरने शुरू हो जाते हैं।
विज्ञापन
ऐसे में दिन के तीन-चार घंटे ही दुकानदारी रफ्तार पकड़ती है। कोहरे के दौरान तो ग्राहक खरीददारी करने के बजाय अपने घरों में ही कैद रहने पर मजबूर होते दिखते हैं। ऐसे में दुकानदारों का व्यवसाय काफी प्रभावित हो रहा है।
चरमराया रेल यातायात
घने कोहरे व ठंड के चलते रविवार को रेल व्यवस्था पर भी खासा असर पड़ा। सबसे ज्यादा तो ट्रेनें प्रभावित रही। लंबी दूरी की ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 14 घंटे तक देरी से चली।
दिल्ली-रोहतक रेल खंड पर ट्रेनों के देरी से आने को लेकर मुसाफिर कंपकंपाती ठंड में उनका इंतजार करते दिखे।
रोहतक की ओर जाने वाली गाड़ियां
गाड़ी का नाम कितने घंटे लेट
गोरखधाम एक्सप्रेस: 8.30 घंटे
कालिंदी एक्सप्रेस: 2.45
छिंदवाड़ा एक्सप्रेस: 6.00
बरेली एक्सप्रेस : रद्द
गंगानगर : 3.30
फिरोजपुर जनता: 1.00
उद्यान आभा: 14.00
दिल्ली की ओर जाने वाली गाड़ियां
उद्यान आभा : 14.00
अवध आसाम : 2.30
सिरसा एक्सप्रेस : 1.30
जनता एक्सप्रेस : 1.30
अंदमान एक्सप्रेस : 1.10
दैनिक एक्सप्रेस : 1.15
किसान एक्सप्रेस : 50.00