{"_id":"6985048875e27a95750056ce","slug":"fluctuations-in-gold-and-silver-prices-have-raised-concerns-among-traders-bahadurgarh-news-c-17-roh1026-805817-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सोने-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव से कारोबारियों की चिंता बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सोने-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव से कारोबारियों की चिंता बढ़ी
Fri, 06 Feb 2026 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 06 Feb 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
फोटो-56: बहादुरगढ़ में ज्वैलर्स की दुकान से आभूषण की खरीद करने पहुंची महिलाएं। संवाद
बहादुरगढ़। सोने-चांदी के भाव में हो रहे उतार-चढ़ाव ने बाजार में ग्राहकों के साथ ज्वेलरी कारोबारियों की भी चिंता बढ़ा दी है। बदलते रेट के चलते ग्राहक खरीदारी से दूरी बनाए हुए हैं। बाजार में ग्राहकों की संख्या पहले के मुकाबले काफी कम हो गई है और लोग सिर्फ रेट की जानकारी लेने तक सीमित रह गए हैं।
ज्वेलर्स एसोसिएशन के प्रधान सीटू वर्मा का कहना है कि सोने और चांदी के दामों में रोजाना हो रहे बदलाव के कारण न तो ग्राहक खरीदारी का मन बना पा रहे हैं और न ही व्यापारी संतुष्ट हैं। विशेषकर चांदी के भाव में आई तेजी ने कारोबारियों की चिंता और बढ़ा दी है। शादी-ब्याह वाले कई परिवारों ने एक-एक माह पहले कम रेट पर आभूषणों की बुकिंग कराई थी। अब भाव बढ़ने के कारण ज्वेलर्स को वहीं आभूषण पुराने रेट पर देने पड़ रहे हैं जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
ज्वेलर्स जगदीश ऐलाबादी का कहना है कि रेट में स्थिरता नहीं होने से बाजार में असमंजस की स्थिति हुई है। वहीं ग्राहकों का मानना है कि भाव स्थिर होने के बाद ही खरीदारी करना बेहतर रहेगा। रेट में मची उथल-पुथल के कारण फिलहाल बाजार की रौनक फीकी पड़ गई है। यदि दामों में स्थिरता आती है तो खरीदारी में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
इंसेट
पिछले कुछ दिनों का चांदी का रेट प्रति किलो
तारीख मार्केट ओपन मार्केट बंद
30 जनवरी 4.2 लाख 2.56 लाख
1 फरवरी 2.25 लाख 2.51 लाख
2 फरवरी
2.51 लाख
2.72 लाख
3 फरवरी
2.72 लाख
2.80 लाख
4 फरवरी
2.84 लाख
2.95 लाख