{"_id":"57af70444f1c1bf924ee4a13","slug":"flood-villegers-trubbled-jhajjar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरी के कई गांवों में जलभराव, ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरी के कई गांवों में जलभराव, ग्रामीण परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
Updated Sun, 14 Aug 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
बाढ़
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन पहले हुई बारिश से बेरी क्षेत्र के गांवों में पानी भर गया है। पानी भरे रहने के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। निचले इलाकों में इतना पानी भर गया है कि घरों में भी पानी भरा है। बेरी के गांव बाघपुर डीघल, बहराणा, छोछी, मदाना, बिसाहन, शेरिया, भम्भेंवा, भागलपुरी आदि गांवों के जोहड़ भी ओवर फ्लो हो गए हैं। गलियों में भी कई-कई फीट पानी भरा है। लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया हैं। जलभराव की समस्या को लेकर गांव बिसाहन के ग्रामीण व पंचायत सिंचाई विभाग के अधिकारियों से मिले और गांव में पानी निकासी के लिए इंजन लगाने को कहा। बिसाहन के ग्रामीणों ने कहा कि गांव में गत दिवस हुई बारिश से गांव के श्मशान भूमि, मुख्य गालियों में पानी का जलभराव हो गया हैं। गांव के जोहड़ में पानी भर गया है। जिससे किसानों की फसल भी डूब रही हैं और किसानों को अपनी फसल की चिंता सताने लगी हैं। गांव बिसाहन निवासी राजपाल सुहाग का कहना है कि गुरुवार की बारिश में कई घरों की दिवार भी गिर गई है।
बिसाहन की सरपंच विद्या देवी ने बताया कि बरसात से जलस्तर बहुत ज्यादा हो गया हैं और गांव के जोहड़, शमशान भूमि, और मुख्य गालियों में पानी भर गया हैं जिससे घरों में निकलना भी मुश्किल हो गया हैं और गांव में बरसाती पानी निकासी के लिए को सिंचाई विभाग के अधिकारियों से मिले थे और प्रशासन की तरफ से गांव में पानी निकासी के लिए ढुलमुल कार्यवाही जा रही हैं जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं।
बिसाहन में पानी निकासी प्रबंध के लिए बिजली व्यवस्था सुचारू रूप से कराने के लिए एसडीओ ने दौरा किया और बिजली निगम के एसडीओ सुनील कुमार ने कहा कि गांव में पानी निकासी तरफ से जो भी सुविधा मांगी जाएगी। वह दी जाएगी ग्रामीणों को किसी प्रकार की कोई परेशानी का सामना नहीं करने दिया जाएगा। वहीं बेरी के धांधलान बिजली पावर हाउस सब स्टेशन में बरसात होने से पानी भर गया हैं।
विज्ञापन
बेरी के गांव बाघपुर में गांव के चारों तरफ भर गया हैं और ग्रामीणों का कहना है कि गांव मेें पानी निकासी का कोई उचित प्रबंध नहीं हैं और जिससे पानी घरों में भी घुस रहा हैं। गांव के सरपंच नसीब कुमार ने बताया कि जो गांव में पानी निकासी के लिए नाले बनाए गए हैं उनका लेवल भी ठीक नही हैं जिससे पानी की निकासी ठीक प्रकार से हो जाए और गांव की बस्तियों में पानी भर गया हैं गांव भागलपुरी के बात की जाए तो बरसात होते ही गांव में जलमग्न हो जाता हैं और घरों में पानी घुस जाता हैं लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा हैं और गांव के चारों तरफ पानी भर जाने से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है कई बाढ़ के हालात तो पैदा नहीं हो जाएंगे।
बेरी क्षेत्र में पिछले दो से हो रही बरसात ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। बेरी क्षेत्र के किसानों का कहना हैं कि पिछले दो दिन पहले जो बरसात हुई हैं इससे फसलों में ज्यादा पानी हो गया और फसल डूबी है। किसानों को बहुत ज्यादा नुकसान हो रहा हैं। बेरी, शेरिया, गोछी, दुजाना मार्ग पर खेतों में जलमग्न हो गया हैं। वहीं गांव धांधलान में बरसात के चलते निर्माणाधीन मकान की दिवार गिर गई, जिससे कोई हताहत नुकसान नहीं हुआ।
जिन गांवों में पानी ज्यादा भरा हुआ हैं उन गांवों में प्रशासन की ओर से पंप सेट भेजे जा रहे और गांव का दौरा भी किया जा रहा है और ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी नही आने दी जाएगी।
महेंद्र सिंह तहसीलदार बेरी