फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Five workers will start hunger strike from today

Jhajjar-Bahadurgarh News: आज से पांच कर्मी शुरू करेंगे भूख हड़ताल

Tue, 06 Aug 2024 06:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 06 Aug 2024 06:12 AM IST
विज्ञापन
Five workers will start hunger strike from today
झज्जर। एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को 11वें दिन भी जारी रही। डीएमईओ रीना शर्मा ने की अध्यक्षता में कर्मियों ने सिविल अस्पताल में धरना दिया और एक दिन का उपवास रखा। मंगलवार से पांच कर्मचारी भूख हड़ताल शुरू कगेंगे। उन्होंने कहा कि वह अन्न नहीं खाएंगे और आंदोलन को ओर मजबूत करने का काम करेंगे।
विज्ञापन

एनएचएम कर्मचारी संघ के जिला प्रवक्ता संदीप कुमार जांगड़ा ने बताया कि 11वें दिन जिले के सभी कर्मचारियों ने उपवास रखते हुए रोष प्रकट किया। अकाउंटेंट अखिल सिंघल, एएनएम नवीन, एएनएम दर्शन, कविता फार्मासिस्ट, रेखा एएनएम ने प्रण लिया है कि वह मंगलवार से मांगें पूरी न होने तक अन्ना का दाना नहीं खाएंगे। हड़ताल का मिड डे मील वर्कर राज्य प्रधान सरोज दुजाना, आशा वर्कर राज्य कोषाध्यक्ष एवं जिला सचिव अनीता भागलपुरी, कर्मचारी न्याय संघर्ष समिति जिला कोर्डिनेटर रमेश जाखड़, किरण बाला सीटू की जिला सचिव ने समर्थन करते हुए सरकार की जन विरोधियों को लेकर कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग का आश्वासन दिया। वक्ताओं ने कहा कि एनएचएम कर्मचारियों की लंबित मांगों को या तो जल्द ही पूरा करें नहीं तो बड़ा आंदोलन करने के लिए कर्मचारियों को मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन


इस अवसर पर राज्य कार्यकारिणी सांझा मोर्चा एनएचएम कर्मचारी संघ के राज्य अध्यक्ष विशाल धनखड़ ने कहा कि मांग पूरी होने तक धरना जारी रखेंगे। हरियाणा सरकार यदि मांगों को पूरा करती है तो आने वाले समय में एनएचएम कर्मचारियों का पुरजोर समर्थन मिलेगा। राज्य महासचिव हरी राज ने कहा कि एनएचएम कर्मचारियों महान योद्धा है, जिन्होंने कोरोना जैसी महामारी को हरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed