फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Five roads of Matanhel block will be constructed for Rs. 4.42 crore

Jhajjar-Bahadurgarh News: 4.42 करोड़ में मातनहेल ब्लॉक की पांच सड़कों का होगा निर्माण

Sun, 06 Jul 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 06 Jul 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Five roads of Matanhel block will be constructed for Rs. 4.42 crore
साल्हावास। मातनहेल ब्लॉक के अंतर्गत पांच सड़कों की कायापलट की जानी है। इन सड़कों को चौड़ा व मजबूत बनाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग की तरफ से इन सड़कों के लिए 4 करोड़ 42 लाख 72 हजार रुपये की धनराशि खर्च की जानी है। पांच सड़कों में एक बहु से झोलरी, दूसरी बहु से चरखी दादरी के चिड़िया गांव और तीसरी बहु से खोरडा, चरखी दादरी के मकडाना, चौथी खेड़ा थरू लिंक सड़क व पांचवीं कालियावास से चरखी दादरी के भागवी के लिए स्वीकृत की है।
विज्ञापन

इन पांचों सड़कों के बनने से बहु, झोलरी, खेड़ा थरू, खोरडा, मकडाना, कालियावास, भागवी, चिड़िया सहित अन्य गांवों के लोगों को भी फायदा होगा। कालियावास से भागवी सड़क बनने से झज्जर व चरखी दादरी सहित दोनों गांव के लगभग सात हजार लोगों को फायदा होगा। इस सड़क का पुनर्निर्माण, चौड़ीकरण व मजबूतीकरण किया जाना है।
विज्ञापन

बहु गांव से चिड़िया गांव तक लगभग 5 किलोमीटर में सड़क सुधार किया जाना है। इस सड़क के बनने से झज्जर व चरखी दादरी के लोगों का आवागमन बढ़ेगा। बहु से झोलरी सड़क को चौड़ीकरण तथा मजबूतीकरण किया जाना है। इस सड़क के बनने से झज्जर व रेवाड़ी के लोगों का आवागमन बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहु से वाया खोरड़ा मकडाना सड़क के बनने से झज्जर व चरखी दादरी के लिए यातायात सुगम होगा। यह सड़क लगभग 8 किलोमीटर में चौड़ीकरण और मजबूतीकरण की जाएगी। वहीं झज्जर जिले के अंतिम छोर पर बसे खेड़ा थरू के लिंक रोड के बनने से जिले के अंतिम गांव में बसे लोगों का जिला मुख्यालय व तहसील स्तर पर आवागमन सुगम होगा।



तीन जिलों की बढ़ेगी कनेक्टीविटी
मातनहेल ब्लॉक की पांच सड़कों से झज्जर, चरखी दादरी व रेवाड़ी के लोगों की आपस में कनेक्टीविटी बढ़ेगी। इससे आसपास के पचास हजार लोगों सहित अन्य यात्रियों को सीधे तौर पर फायदा मिलेगा। अंतिम छोर पर बसे लोगों का भी जिला मुख्यालय व तहसील स्तर पर आना-जाना सुगम होगा।




पांचों सड़कों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। टेंडर प्रक्रिया शुरू होने के बाद कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा।
- सुमित कोहाड़, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed