फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Five people injured in dumper and car collision, Rohtak PGI Refer

डंपर और कार की टक्कर में पांच लोग घायल, रोहतक पीजीआई रेफर

Mon, 22 Mar 2021 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Five people injured in dumper and car collision, Rohtak PGI Refer
ग्वालिसन रोड पर हैफेड के गोदाम के पास शनिवार की मध्यरात्रि एक कार व डंपर के बीच टक्कर हो गई। टक्कर के बाद डंपर कार को पर करीब 200 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। उसके बाद सड़क के साथ गड्ढों में पलट गया। राहगीरों की मदद से कार में सवार पांच लोगों को घायल अवस्था में निकालकर दो एंबुलेंस के माध्यम से सामान्य अस्पताल भेजा गया। जहां से चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सदर पुलिस थाना प्रभारी की टीम मौके पर पहुंची। मौका मुआयना करने के बाद पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार चरखी दादरी के समसपुर माजरा गांव निवासी नवीन पुत्र हवा सिंह, जय भगवान पुत्र रामकरण निवासी चरखी दादरी, सूरज पुत्र रामकुमार निवासी समसपुर माजरा, सुरेश पुत्र गूगन निवासी पानीपत, प्रवीण पुत्र राजेंद्र कालीपुर चरखी दादरी कार में सवार होकर शनिवार को दिल्ली से सामान लेने के लिए गए थे। जब वह बिजली का सामान लेकर दिल्ली से मध्यरात्रि को वापस आ रहे थे तो झज्जर व ग्वालीसन के बीच स्थित हैफेड के गोदामों के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक डंपर से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि डंपर कार को करीब 200 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया और उसके बाद संतुलन बिगड़ने से गड्ढों में पलट गया। इस दौरान कार भी पलट गई, जिससे कार में सवार सभी लोग घायल हो गए और डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायलों के बयान पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
राजेश कुमार, सदर पुलिस थाना प्रभारी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed