फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Five lakh challan for setting up industrial shed in Dulhera

दुल्हेड़ा में औद्योगिक शेड लगाने पर पांच लाख का चालान

Thu, 18 Nov 2021 02:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Five lakh challan for setting up industrial shed in Dulhera
बहादुरगढ़। प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीम ने दुल्हेड़ा गांव में औद्योगिक शेड लगाने पर पांच लाख और बिना ढके शेड पर पांच-पांच हजार के दो चालान किए हैं। टीम ने दौरे के दौरान वायु प्रदूषण की रोकथाम के उपायों के बारे में लोगों को जागरूक किया। वहीं, एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने लगातार दूसरे दिन बुधवार को अधिकारियों की टीम को साथ लेकर शहर में वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए संबंधित विभागों की ओर से किए जा रहे उपायों का जायजा लिया। इस दौरान एसडीएम की टीम ने वायु प्रदूषण फैला रहे आठ लोगों व संस्थानों के मौकेे पर ही पांच-पांच हजार के चालान किए।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि धूल को नियंत्रित करने के लिए सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां व अतिरिक्त टैंकर के माध्यम से पानी के छिड़काव में और तेजी लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि उपरोक्त निर्देशों/अनुदेशों को लागू करने के लिए उपमंडल में व्यापक स्तर पर निगरानी की जा रही है। इसलिए ऐसा कोई कार्य न करेें जिससे चालान हो या कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़े। एसडीएम ने प्रदूषण नियंत्रण के उपायों को लेकर अधिकारियों के साथ दिनभर किए गए कार्यो की समीक्षा भी की।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि आमजन वायु प्रदूषण की रोकथाम में सहयोगी बनें। कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे धुअंा उत्पन्न हो, मिट्टी या धूल उड़ती हो। बिल्डिंग निर्माण के कार्य पर भी रोक लगाई गई है। वाहनों का प्रयोग कम से कम करें। जहां धूल मिट्टी उड़ती हो वहां पर पानी का छिड़काव करें। सभी के सहयोग से ही वायु प्रदूषण पर नियंत्रण पाया जा सकता है। इस दौरान नगर परिषग व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमों के उल्लंघन पर 186 वाहनों के काटे चालान
झज्जर। पुलिस की ओर से विशेष जांच अभियान चलाकर प्रदूषण फैलाने वाले एवं समय अवधि पूर्ण कर चुके पुराने वाहनों के आवागमन को रोकने के लिए कड़ी निगाह रखी जा रही है। जिले में पुलिस की टीमों ने नियमों का उल्लंघन करने पर 186 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 19 वाहन कब्जे में लिए।

थाना प्रबंधक यातायात बहादुरगढ़ उपनिरीक्षक जय भगवान ने बताया कि अभियान के तहत विशेष रूप से नशा करके गाड़ी चलाने, गाड़ी के शीशों पर लगी काली फिल्म, बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाना, दुपहिया वाहनों पर ट्रिपल सवारी, विदाउट हेलमेट, पटाखा बजाते बुलेट बाइकों व सड़क व पर्यावरण सुरक्षा के अन्य नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने वाले वाहनों पर पुलिस की ओर से नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। जिले के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य राजमार्ग, संपर्क मार्ग व अन्य सड़कों पर गाड़ियों पर झज्जर पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा पैनी नजर रखी जा रही है। इसके अतिरिक्त यातायात नियमों का पालन ना करने वाले स्कूल बस व अन्य वाहन चालकों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम द्वारा यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के संबंध में थाना प्रबंधक यातायात बहादुरगढ़ व यातायात प्रभारी झज्जर सहित सभी थाना प्रबंधकों व चौकी प्रभारियों को कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। झज्जर पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा विशेष अभियान के तहत चेकिंग के दौरान ब्लैक फिल्म लगे 8 वाहनों के चालान करते हुए शीशों पर लगी ब्लैक फिल्म को मौके पर ही उतार दिया गया। इसके अतिरिक्त दोपहिया वाहन पर ट्रिपल सवारी व बिना हेलमेट के 23 चालान, रांग साइड ड्राइविंग के 41 व पटाखा बजाते बुलेट बाइकों के 5 चालान व अन्य नियमों के उल्लंघन करने के 109 चालान किए गए। चेकिंग के दौरान 5 बुलेट पटाखा मोटर साइकिल व 14 अन्य वाहनों को जब्त किया गया। इसके अतिरिक्त चैकिंग के दौरान 10 व 15 वर्ष की निर्धारित समय अवधि पूर्ण कर चुके 16 वाहनों को भी जब्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed