फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   First asked ATM, then looted gold ornaments by confusing things

पहले एटीएमपूछा, फिर बातों में उलझाकर सोने के गहने लूटे

Thu, 11 Feb 2021 12:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
First asked ATM, then looted gold ornaments by confusing things
हरि नगर कॉलोनी में गली में खड़ी महिला को बातों में उलझाकर दो शख्स दूसरे स्थान पर ले गए और कानों के बाले उतरवाकर फरार हो गए। थाना शहर पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना शहर पुलिस को दी शिकायत में हरि नगर निवासी संतोष ने बताया कि वह शिव चौक के नजदीक अपने घर के बाहर गली में खड़ी थी। उसके पास दो अनजान शख्स आए और पहले उससे एटीएम के बारे में पूछा। वह उनके साथ बातचीत करने लगी तो उक्त शख्स उसे मेन बाजार में महाबीर मंदिर वाली गली में ले गए। महिला का आरोप है कि वहां पर उक्त युवकों ने उससे कहा कि कुछ पैसे दे दो, मुझे दूसरे लड़के को खाना खिलाना है। उसके बाद एक युवक चला गया और दूसरा बात करने लगा। उसने बातों में उलझाया और कानों में पहने हुए सोने के बाले और उंगलियों में पहनी अंगूठी निकलवा कर फरार हो गया। जब वह घर पहुंची तो उसे इसकी जानकारी हुई। अब उसने इसकी शिकायत थाना शहर पुलिस को दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed