फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   fire in shop

खोखे में लगी आग, हजारों का सामान जलकर राख

Sun, 19 Jan 2020 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
fire in shop
fire in shop - फोटो : Jhjhar
शनिवार रात को बेरी के दूबलधन चौक पर एक खोखे में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग लगने से खोखे में रखा हजारों रुपये का सामान आग की भेंट चढ़ गया। आग की सूचना मिलने के बाद बेरी शहर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची ओर फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची ओर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक फायर बिग्रेड की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची, तब तक खोखे में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। खोखा मालिक का कहना है कि इस आगजनी की घटना में हजारों रूपये का नुकसान हुआ हैं। बाघपुर निवासी सचिन पुत्र राजेंद्र ने करीब 4 वर्ष से बेरी के दूबलधन चौक के पास खोखा रखा हुआ, जिसमें वह परचून की दुकान चलाता है ओर शनिवार रात को खोखे को ठीक-ठाक बंद करके गया था ओर करीब 11 बजे पड़ोसी ने सूचना दी की खोखे में आग लग गई है, खोखा मालिक मौके पर पहुंचा तो खोखे में रखा फ्रीज, इनवर्टर बैटरी ओर परचून का सामान जल चुका था। खोखे में आग लगाने की शिकायत मालिक ने बेरी शहर चौकी में दर्ज करवाई।
विज्ञापन

शनिवार रात को दूबलधन चौक पर खोखे में आग लगाने की सूचना मिली थी ओर सूचना मिलने के बाद बेरी शहर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। फायर बिग्रेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। पीड़ित खोखा मालिक द्वारा शिकायत दी गई है और मामले की जांच की जा रही है, जो भी कार्रवाई होगी अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

-रामपाल, बेरी शहर चौकी इंचार्ज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed