फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Fire broke out in warehouse, rubber-plastic goods burnt

Jhajjar-Bahadurgarh News: गोदाम में लगी आग, रबड़-प्लास्टिक का सामान जला

Sat, 25 Feb 2023 01:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Feb 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in warehouse, rubber-plastic goods burnt
-फोटो 2 : आग को बुझाने में जुटे दमकलकर्मी।
बहादुरगढ़। दिल्ली-रोहतक रोड पर स्थित ओमेक्स सिटी के नजदीक एक प्लास्टिक गोदाम में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। आग से गोदाम में रखा प्लास्टिक/रबड़ का माल जलकर राख हो गया। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जिला सीतापुर के गांव रतोसिया के मूल निवासी जियाउल कबाड़ व्यवसायी हैं और काफी समय से शहर में रह रहे हैं। उन्होंने ओमेक्स सिटी के नजदीक एक गोदाम किराये पर ले रखा है। गोदाम में चप्पल के कटपीस आदि माल एकत्र किया जाता है। फिर छंटाई के बाद रबड़/प्लास्टिक दाना तैयार करने के लिए फैक्टरियों में भेजा जाता है। इस गोदाम के ठीक साथ खाली भूखंड हैं।
विज्ञापन

इस भूखंड में पड़े कचरे में शुक्रवार की सुबह आग लग गई। आग की चिंगारी साथ लगते जियाउल के गोदाम पर जा गिरी। ज्वलनशील पदार्थ होने के चलते गोदाम में आग तेजी से फैल गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया। प्लास्टिक व रबड़ का सामान होने के कारण आसमान में काले धुएं के गुब्बार बन गए। आग बुझाने में दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। जब तक आग बुझ पाती, लगभग सारा माल जलकर राख हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोदाम संचालक ने इस घटना के लिए साथ लगते प्लॉट के मालिक को जिम्मेदार ठहराया है। जियाउल का कहना है कि प्लॉट में काफी कचरा था। प्लॉट मालिक ने कचरे में आग लगा दी। इस वजह से मेरे गोदाम में भी आग भड़क गई। हाल ही में पांच से छह लाख का माल गोदाम में उतरवाया था। उसके कपड़े और करीब 50 हजार की नकदी भी गोदाम में थी। आग से बहुत नुकसान हुआ है। उसके पास रोजगार का कोई दूसरा साधन नहीं है। उसने प्रशासन से मदद की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed