{"_id":"66058c795ae90a437101e6cb","slug":"fighting-over-highway-construction-case-against-12-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-109052-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: हाईवा खड़ा करने को लेकर मारपीट, 12 के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: हाईवा खड़ा करने को लेकर मारपीट, 12 के खिलाफ मुकदमा
Thu, 28 Mar 2024 08:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 28 Mar 2024 08:57 PM IST
विज्ञापन
साल्हावास। गांव जटवाडा में हाईवा अपने मकान के सामने खड़ा करने को लेकर एक परिवार के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस को दी गई सूचना में जटवाडा निवासी सतपाल पुत्र बदन सिंह ने बताया कि वह ड्राइवरी करता है।
26 मार्च को करीब रात 9 बजे उसका भाई हंसराज अपने ट्रक हाइवा को लेकर आया था, उसने अपने ट्रक हाईवा को अपने घर के सामने खड़ा कर दिया था। उसी समय हमारा पड़ोसी पवन आया और उसके परिवार के साथ गाली गलोच किया। उसने ट्रक को हटाने को कहा। इसी दौरान उसका भतीजा हर्ष व उसका बेटा कुलवंत आए, उन्होंने कहा कि यह ट्रक हमारे घर के सामने खड़ा है। इतना कहते ही इन्होंने हमारे साथ मार-पिटाई कर दी। उस समय राजकपूर, आर्यन, अजीत, संतोष, रानी, सुनीता, सुनीता आ गए और इन्होंने उसके बेटे कुलवंत के साथ मार-पिटाई की। जब उन्होंने शोर किया तो ये सभी मौके से भाग गए। वीरवार सुबह समय करीब 8 बजे राज कपूर पुत्र अजीत, पवन पुत्र बलबीर, आर्यन (हरवेन्द्र) पुत्र कृष्ण, कृष्ण पुत्र अजीत, प्रदीप पुत्र अजीत, बसंत पुत्र बलबीर, संतोष पुत्र अजीत, रानी पत्नी बलबीर, सुनीता पत्नी पवन, सुनीता पत्नी कृष्ण, पारुल पत्नी प्रदीप जटवाडा व आकाश पुत्र जयभगवान निवासी सिलानी उनके घर के अन्दर आए और आते ही उसके साथ व उसकी पत्नी संतोष, बहन सरोज, उसकी लड़की एकता, विनिता के साथ मार-पिटाई शुरु कर दी। पुलिस ने शिकायत पर सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।