फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Fertilizer shortage persists, farmers standing in line are desperate

खाद की किल्लत बरकरार, लाइन में खडे़ किसान बेकरार

Thu, 11 Nov 2021 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Fertilizer shortage persists, farmers standing in line are desperate
डीएपी खाद लेने के लिए खाद केंद्र पर लगी किसानों की लाइन। संवाद - फोटो : Jhjhar
झज्जर। जिले के किसानों के लिए आगामी चार दिन बाद हिसार व भिवानी में रैक लगने के बाद डीएपी खाद आने की उम्मीद जताई जा रही है। जिले के विभिन्न बिक्री केंद्रों पर करीब 2500 बैग डीएपी के बैग स्टॉक में बचे हुए हैं जोकि शुक्रवार को वितरित किए जाएंगे। कृषि विभाग के लाख प्रयासों के बाद भी खाद की किल्लत दूर नहीं हो रही है। हर रोज किसान अल सुबह आकर लाइनों में खड़े हो जाते हैं। महिलाएं भी काफी संख्या में खाद बिक्री केंद्रों पर आकर लाइनों में लग रही ताकि खाद मिल जाए तो समय पर फसल की बिजाई हो सके। पुलिस की मौजूदगी में डीएपी का वितरण हो रहा है।
विज्ञापन

कृषि अधिकारियों ने बताया कि किसानों के लिए डीएपी खाद लाने के लिए विभाग निरंतर प्रयासरत हैं और हिसार व भिवानी में चार दिन के बाद रैक लगेगा तो जिले को भी डीएपी खाद मिलेगा। उन्होंने बताया कि डीएपी खाद कितना मिलेगा इसका प्लान अभी मुख्यालय की ओर से नहीं आया है। लेकिन झज्जर के किसानों के लिए डीएपी की खेप जरूर करीब तीन से चार दिनों के अंदर पहुंचने की उम्मीद बनी हुई है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि किसानों को डीएपी को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। सभी किसानों के खेतों के लिए डीएपी की पूर्ति विभाग की ओर से की जाएगी।
विज्ञापन

अनाज मंडी के सरकारी खाद, बीज केंद्र पर डीएपी को लेने के लिए किसान सुबह से ही लाइन में लग गए थे। सुबह दस बजे के बाद डीएपी का वितरण कराने से पहले पुलिस टीम को बुलाया गया। उसके बाद किसानों को टोकन बांटने के बाद डीएपी खाद का वितरण शुरू किया गया। शाम के समय कृषि अधिकारियों की टीम बिक्री केंद्र का दौरा करने के लिए भी पहुंची और किसानों को शांतिपूर्वक खाद लेने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
आगामी तीन से चार दिनों में भिवानी व हिसार में रैक लगने के बाद डीएपी खाद झज्जर को मिलने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है। जिले को लगातार खाद मिलता रहेगा। गेहूं की बिजाई प्रभावित नहीं होगी।
- डॉ जसबीर सिंह, कृषि गुणवत्ता एवं नियंत्रण अधिकारी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed