फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Felicitation Ceremony Organized for Meritorious Students

Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सम्मान समारोह आयोजित

Thu, 16 Apr 2026 03:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 16 Apr 2026 03:20 AM IST
विज्ञापन
Felicitation Ceremony Organized for Meritorious Students
झज्जर। शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने एवं छात्रों में गणित विषय के प्रति रुचि विकसित करने के उद्देश्य से डार्सल ग्लोबल की तरफ से एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों के गणित विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों अध्यापकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्रों में गणित के प्रति भय को दूर करना और उनकी तार्किक एवं समस्या-समाधान क्षमता को सशक्त बनाना है। इस अवसर पर छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, समर्पण एवं निरंतर प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी रतिंद्र सिंह एवं जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राजबाला मलिक सहित डीपीसी अनिल शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी रोहताश दहिया, जयपाल दहिया, जिला निपुण संयोजक डॉ सुदर्शन पूनिया, सीएमजीजीए खुशी सविता विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह के दौरान छात्रों को प्रमाण पत्र एवं प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए। साथ ही उन शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने इन छात्रों के मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्य अतिथि ने कहा कि गणित केवल एक विषय नहीं बल्कि सोचने का एक तरीका है।
इस अवसर पर डार्सल ग्लोबल के कंट्री हेड शादाब अहमद सहित रोहित, अजय, हर्ष, इमरान और सुखजिंदर उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed