फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Father left cricket...daughter took up the bat

Jhajjar-Bahadurgarh News: पिता ने छोड़ा क्रिकेट...बेटी ने थामा बल्ला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Father left cricket...daughter took up the bat
07jjrp15- झज्जर। ​अपने पिता के साथ रा​शि गुलिया। स्रोत- परिजन
झज्जर। बहादुरगढ़ निवासी राशि गुलिया ने पिता राजेश गुलिया के सपने को पूरा करने के लिए क्रिकेट खेलना शुरू किया। बीमारी के चलते पिता ने बीच में ही क्रिकेट छोड़ दिया था। वहीं अब राशि गुलिया का सपना भारतीय टीम के लिए क्रिकेट खेलने का है।
विज्ञापन

वर्ष 2020 में 10 साल की उम्र में राशि ने क्रिकेट खेलना शुरू किया। वह क्रिकेट के खेल में मेहनत कर रही है। फिलहाल श्री राम नारायण क्रिकेट अकादमी और चैंपियन क्रिकेट अकादमी में क्रिकेट का अभ्यास कर रही हैं। राशि के पिता बहादुरगढ़ की चैंपियन क्रिकेट अकादमी में खिलाड़ियों को कोचिंग दे रहे हैं। माता ज्योति रानी गृहिणी हैं।
विज्ञापन



हरियाणा की कप्तान रह चुकीं राशि
राशि गुलिया वर्ष 2024-25 में अंडर-15 महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम से खेल चुकी हैं। इसके साथ हरियाणा टीम की कप्तान भी रही हैं। वर्ष 2025-26 में राशि हरियाणा अंडर-19 महिला के कैंप में शामिल रहीं लेकिन टीम में खेलने का मौका नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन



पढ़ाई में भी टॉपर है राशि
राशि खेल के साथ-साथ पढ़ाई में टॉपर हैं। पिछले वर्ष हुई दसवीं की परीक्षा में राशि ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। वहीं इस बार 11वीं की पढ़ाई में भी राशि गुलिया परीक्षाओं में टॉप पर रहीं।


प्रतिदिन करीबन 500 कैच पकड़ती हैं
भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए राशि गुलिया लगातार कड़ी मेहनत कर रही हैं। वह विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। आठ से 9 घंटे क्रिकेट का अभ्यास करती हैं।। इसके साथ प्रतिदिन करीबन 500 कैच पकड़ती हैं।


हरियाणा व सौराष्ट्र के कैंप में रहे राजेश गुलिया
पिता राजेश गुलिया हरियाणा व सौराष्ट्र के लिए रणजी ट्रॉफी कैंप का हिस्सा रहे हैं। वर्ष 2007 में सौराष्ट्र रणजी ट्रॉफी के कैंप का हिस्सा रहे। इसके बाद वर्ष 2016 में हरियाणा रणजी ट्रॉफी के कैंप का हिस्सा रहे हैं। दोनों ही टीमों से राजेश को खेलने का मौका नहीं मिला।


बेटी के लिए न रहे कोई कमी
पिता ने बताया कि जो कमी उनके समय में रह गई थी वो बेटी के लिए ना रहे, इसके लिए वह पूरी मेहनत कर रहे हैं। बीमारी के चलते उन्होंने बीच में क्रिकेट छोड़ दिया था जिसके बाद वर्ष 2010 में खिलाड़ियों को क्रिकेट की कोचिंग देनी शुरू की। वह पहले तेज गेंदबाज के रूप में दोनों टीमों के कैंपों में शामिल हुए थे।



पिता का सपना पूरा करना लक्ष्य
क्रिकेट खिलाड़ी राशि ने बताया कि उनके पिता ने बीमारी के चलते बीच में ही क्रिकेट छोड़ दिया। पिता का सपना हरियाणा और भारत के लिए क्रिकेट खेलने का था लेकिन वह सपने को पूरा नहीं कर सकें। अब उन्होंने मन बनाया है कि वह पिता के सपने को पूरा करेंगी। इसके लिए वह कड़ी मेहनत कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed