{"_id":"6019a4828ebc3e30cb59fdde","slug":"farmers-will-be-announced-from-tikari-border-railway-tracks-and-roads-will-be-blocked-on-6-february-bahadurgarh-news-rtk593568893","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकरी बॉर्डर से किसानों का एलान, 6 फरवरी को करेंगे रेलवे ट्रैक और सड़कें जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकरी बॉर्डर से किसानों का एलान, 6 फरवरी को करेंगे रेलवे ट्रैक और सड़कें जाम
विज्ञापन
टीकरी बॉर्डर के धरनास्थल पर मौजूद किसान।
- फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। 70 दिनों से आंदोलन कर रहे किसानों ने मंगलवार को टीकरी बॉर्डर से एलान किया है कि वे अब 6 फरवरी को जहां सड़कें जाम की जाएगी। वहीं तीन घंटे के लिए पंजाब-हरियाणा में तीन घंटे के लिए रेलवे ट्रैक भी जाम करेंगे। उन्होंने किसानों से आह्वान किया है कि वे किसी के दबाव में न आएं, साथ ही उनके परिवार वाले भी न घबराएं। 26 जनवरी को दिल्ली में किसानों द्वारा की गई ट्रैक्टर परेड के दौरान गिरफ्तार किए गए किसान साथियों को छुड़वाया जाएगा। इसके लिए आंदोलनरत किसानों ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है। वहीं मंगलवार को कई खाप नेताओं और किसान नेताओं ने टीकरी बॉर्डर पर पहुंचकर किसानों को अपना समर्थन दिया।
भाकियू दकोंडा के नेता परगट सिंह ने कहा कि 6 फरवरी को पूरा दिन सड़कें जाम की जाएंगी। साथ ही पंजाब-हरियाणा में 12 से 3 बजे तक रेलवे ट्रैक जाम करने की चेतावनी भी दी गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा कॉरपोरेट घरानों की की सरकार है। आप सभी किसान इस आंदोलन के नेता हो, अब सरकार को हमने औकात दिखानी है हरियाणा का इस आंदोलन में सहयोग संजीवनी बना है, हमने तीनों काले कानून रद्द करवाने है।
पंजाब की किसान यूनियन कीर्ति के प्रधान राजिंदर ने कहा कि बीजेपी सरकार किसानों के इस आंदोलन में माहौल खराब करने की कोशिश कर रही है। सरकार किसानों पर धर्म की राजनीति न करें। हरियाणा से काफी संख्या में महिलाएं भी आंदोलन में सहयोग कर रही हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने 7 साल में कुछ नहीं किया। लाल किले को लेकर बीजेपी सरकार की 24 घंटे तक साजिश रही। किसान नेता खुशीराम हरियाणा ने टीकरी बॉर्डर पर पहुंचकर किसानों को समर्थन दिया।
विज्ञापन
भाकियू के हरियाणा राज्य के प्रधान जोगिंदर नैन ने कहा कि किसान 70 दिनों से इस आंदोलन में डटे हुए हैं। पहले यह आंदोलन पंजाब ने शुरू किया था फिर हरियाणा ने इस आंदोलन को बढ़ाने का काम किया। 26 जनवरी के बाद उत्तर प्रदेश के किसान नेता राकेश टिकैत के आंदोलन को सरकार समाप्त करना चाहती थी। टिकैत के आंसुओं ने इस आंदोलन में जान डाल दी। दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर हरियाणा के ज्यादा किसान पहुंच रहे हैं। सरकार डरी हुई है। सरकार ने बॉर्डरों पर दीवार बना दी है। उन्होंने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चे की मीटिंग में यह फैसला लिया गया था कि 6 फरवरी को किसान पूर्ण रूप से चक्का जाम करेंगे और 12 से 3 बजे तक पंजाब-हरियाणा के रेलवे ट्रैक भी जाम किए जाएंगे।
कुलहिंद किसान सभा के पंजाब प्रधान बलदेव सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने 26 जनवरी को किसानों को गिरफ्तार कर जेल में बंद कर दिया है। 200 से ज्यादा वकीलों की टीम बनाई है, जो जेलों में किसान बंद है उनसे मिलकर आए हैं। जेल में बंद किसानों को दिल्ली गुरुद्वारा से हर मदद दिलाई गई है। सरकार ने किसानों पर झूठे मुकदमे दर्ज किए हैं। हम उनको छुड़वाकर रहेंगे और वकील भी इन किसानों से कोई फीस नहीं लेंगे। इस मामले में जीत किसानों की ही होगी।
भारतीय किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष विकास सीसर ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा की सात सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। हमने 6 फरवरी को रोड जाम की घोषणा की है और उसे शांतिपूर्वक तरीके से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिक भी किसानों के साथ हैं। मंगलवार को बबलू मिर्चपुर हिसार हरियाणा, ओमप्रकाश सतगामा खाप दादरी, सुनील कुमार जाखड़ सचिव जाखड़ खाप हरियाणा, बिल्लू ठेकेदार छुड़ानी, राजेश अहलावत हरियाणा, बलजीत पुट्ठी हरियाणा, प्रदीप सरपंच बिहरोड, पूजा गुजरात, हरिकिशन रोहतक, हुड्डा खाप से जय सिंह, सुरेंद्र लोहारू, कुलदीप, डंपी पहलवान डीघल, अनूप चिन्योट ने टीकरी बॉर्डर पर किसानों को समर्थन दिया।