फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Farmers set up solar plants will be able to sell electricity, electricity corporation will buy three rupees per unit

सोलर प्लांट लगा किसान बेच सकेंगे बिजली, तीन रुपये प्रति यूनिट खरीदेगा बिजली निगम

Sat, 15 Feb 2020 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Farmers set up solar plants will be able to sell electricity, electricity corporation will buy three rupees per unit
सोलर पैनल। - फोटो : Jhjhar
अब खेती के साथ-साथ किसान भी बिजली का उत्पादन कर सकेंगे। केंद्र सरकार की तरफ से शुरू की गई कुसुम योजना के तहत सौर ऊर्जा से सोलर प्लांट लगाकर किसान बिजली निगम को बिजली बेच सकेंगे। वहीं अपने घर व संस्था की बिजली की आपूर्ति कर सकेंगे। इसके बाद बचने वाली बिजली को बिजली निगम को बेचा जा सकेगा। सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादन करने वाले किसानों व संस्थाओं को तीन रुपये से अधिक प्रति यूनिट बिजली निगम की तरफ से अदायगी की जाएगी। जबकि सौर ऊर्जा पैनल सिस्टम से तैयार की जाने वाली बिजली से वे अपना बिजली का खर्च भी कम कर सकेंगे। इतना ही नहीं चिह्नित किए गए पावर हाउसों के पांच किलोमीटर के दायरे में किसान इसका लाभ उठाने के लिए सोलर पावर प्लांट लगा सकेंगे। प्रदेश में करीब 127 आवेदन इस योजना के लिए किए गए है। इनमें से कुछ किसानों के आवेदन पूरे नहीं हो पाए है। जबकि झज्जर जिले में भी 11 आवेदन किए गए है। जिले के करीब पांच किसानों व समूहों की आवेदन प्रक्रिया में तकनीकी कमी है।
विज्ञापन

जिले में तीन पावर हाउस किए चिह्नित
कुसुम योजना के तहत सरकार की तरफ से झज्जर जिले के तीन पावर हाउस चिह्नित किए गए है। इन पावर हाउसों में जहाजगढ़, दूबलधन और बाढ़सा पावर हाउसों को शमिल किया गया है। इन पावर हाउसों के पांच किलोमीटरों के दायरे सोलर पावर प्लांट लगाकर किसान बिजली का उत्पादन सौर ऊर्जा से कर सकेंगे। इसके लिए किसानों को सरकार की तरफ से आर्थिक मदद दी जाएगी। सरकार भी इस योजना को बढ़ावा देने के लिए आम बजट में भी बजट का प्रावधान रख चुकी है। किसान अपने खेतों में सिंचाई के लिए सोलर सिस्टम लगाकर ट्यूबवेल भी चला सकेंगे। झज्जर जिले में काफी किसानों को ट्यूबवेलों पर पहले भी सोलर सिस्टम लगाए जा चुके है। इसमें जिले के साल्हावास खंड को शामिल किया गया था। पांच सौ से दो हजार किलोवाट के सोलर सिस्टम लगा सकेंगे।
विज्ञापन

सरकार कुसुम योजना को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। यह योजना दूसरा विभाग देख रहा है। अगर किसान बिजली सौर ऊर्र्जा से बिजली पैदा कर निगम को देंगे तो पावर हाउसों में इसके लिए व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसके जैन, एसई, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed