फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   farmers roared on tikri border for 9 months of movement

आंदोलन के 9 माह पूरे : टीकरी बार्डर पर गरजे किसान

Fri, 27 Aug 2021 01:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
farmers roared on tikri border for 9 months of movement
सिंघू बार्डर पर हुए किसान अधिवेशन में टीकरी बार्डर से भी कई प्रतिनिधि हुए शामिल। - फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। टीकरी बार्डर पर किसानों के आंदोलन को 9 माह पूरे हो गए हैं। सरकार व किसानों के बीच करीब सात माह से वार्ता का दौर भी नहीं हो पाया है। ऐसे में वीरवार को पंजाब, हरियाणा से काफी संख्या में किसान टीकरी बार्डर पहुंचे। बार्डर और नयागांव चौक दोनों सभाओं में किसान नेता सरकार के खिलाफ जमकर गरजे। तलवंडी साहिब से आए सिख प्रचारक सर्वजीत सिंह टुंडा ने धार्मिक कार्यक्रम पेश कर आंदोलनकारियों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

नौ महीने पूरे होने पर वीरवार से टीकरी बार्डर पर दो दिन का विशेष किसान सम्मेलन शुरू हुआ। इसमें किसान, महिलाओं, युवा, कर्मचारी व मजदूर संगठनों ने भी अच्छी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराई। तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की। सरकार को चेताया कि वे अपने घरों को तब तक वापस नहीं जाएंगे जब तक सरकार तीनों कृषि कानूनों को निरस्त नहीं करती।
विज्ञापन

भाकियू राजेवाल गुट के नेता परगट सिंह ने कहा कि जिस तरह भगत सिंह के चाचा अजीत सिंह और भगत सिंह के पिता किशन सिंह ने 1907 में अंग्रेजों के खेती विरोधी कानूनों के खिलाफ आंदोलन किया था और जीत प्राप्त की थी, उसी तरह संयुक्त किसान मोर्चा के भी 9 महीने पूरे हो गए हैं और इस अवधि में यह जन आंदोलन बन गया है। अनिवासी भारतीय डॉ. सवाई मानसिंह, स्वामी श्रद्धानंद, स्वामी आर्य वेद, रोहतक से स्वामी अग्निवेश, सर्व कर्मचारी संघ ब्लॉक बहादुरगढ़ से विजेंद्र सैनी ने भी सभा में अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्चतम न्यायालय के वकील अमरजीत सिंह भुल्लर कहा कि दिल्ली पुलिस और कोर्ट ने 26 जनवरी वाले मामले में किसानों को दोबारा नोटिस भेजना शुरू कर दिया है। किसी भी किसान को नोटिस मिलता है तो वो संयुक्त मोर्चा टीकरी बार्डर कमेटी से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी वाले मामले में किसी आंदोलनकारी का कोई ट्रैक्टर या कोई दूसरा वाहन अब भी पुलिस के कब्जे में है तो वे भी टीकरी बॉर्डर कमेटी से संपर्क करें, पुलिस से वाहन दिलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed