{"_id":"609ed15f8ebc3ed98a425914","slug":"farmers-protest-near-nayagaon-chowk-bahadurgarh-news-rtk6085285141","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने नयागांव चौक के पास किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने नयागांव चौक के पास किया प्रदर्शन
विज्ञापन
बहादुगढ़। भारतीय किसान यूनियन एकता (उगराहां) से जुड़े आंदोलनकारी किसानों ने तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग करते हुए शुक्रवार को नयागांव चौक के पास प्रदर्शन किया। इस मौके पर बसंत सिंह कोठा गुरु ने मंच पर प्रस्तुति दी। किसानों ने मुस्लिम समुदाय को ईद-उल-फितर की बधाई भी दी।
यूनियन के नेता हरिंदर सिंह बिंदू ने पश्चिम बंगाल की किसान आंदोलनकारी युवती से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। बहादुर सिंह भुताल खुर्द ने कहा कि किसान एकता ने किसानों को सुरक्षा का माहौल दिया है। अब कर्ज नहीं चुका पाने पर किसान पर हाथ डालना आसान नहीं है। लेकिन दुख इस बात का है कि इसके बावजूद किसान की आर्थिक स्थिति सही नहीं हो रही। इसके विपरीत मुकेश अंबानी जैसे पूंजीपतियों की आय हर रोज तेजी से बढ़ रही है। अंबानी के घर में नृत्य हॉल, नौ लिफ्ट, झूलते व बगीचे हैं, जो अरबों की लागत से बनाए गए हैं। देश की गलत व्यवस्था का ही परिणाम है कि अरबों रुपये ऐश-ओ-आराम पर हर रोज खर्च करने के बावजूद मुकेश अंबानी कर्ज में नहीं डूब रहे और मेहनत किसान मजदूर को रोटी तक नहीं मिल पाती।
झज्जर के जगबीर सिंह ने कहा कि संसद वालों ने लूट मचा रखी है। वे वेतन, पेंशन, भत्तों, विदेश यात्रा और घरेलू/चिकित्सा सुविधाओं में लाखों रुपये लेकर सरकारी खजाने को लूटते हैं। लेकिन देश को अनाज देने वाले किसानों की चिंता किसी को नहीं है। कबीर सिंह भैणी जिला अमृतसर, अवतार सिंह सेखा जिला बरनाला, बलदेव कौर गजन माजरा जिला पटियाला, दरबारा सिंह छाजला महासचिव जिला संगरूर, सुगर सिंह घुघनी जिला महासचिव लुधियाना आदि किसान नेताओं ने किसानों को कानूनों की वापसी के लिए संगठित रहने का आह्वान किया।