{"_id":"6251e24640ecb725283bf02d","slug":"farmers-made-chhara-toll-free-for-three-hours-bahadurgarh-news-rtk6434730100","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने छारा टोल तीन घंटे फ्री कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने छारा टोल तीन घंटे फ्री कराया
विज्ञापन
छारा टोल फ्री करवाने के दौरान अपना मांगपत्र दिखाते किसान। संवाद
- फोटो : Bahadurgarh
टोल क्षेत्र के 15 किमी क्षेत्र में आने वाले गांव वालों के लिए टोल फ्री कराने, गेहूं पर 500 रुपये क्विंटल बोनस और लखीमपुर खरी हिंसा के आरोपियोें पर कार्रवाई की मांग को लेकर किसानों ने छारा टोल प्लाजा पर प्रदर्शन कर टोल फ्री करा दिया। किसानों ने अपनी मांगों के ज्ञापन अधिकारियों को सौंपे।
भारतीय किसान यूनियन नेता गुरनाम सिंह चढूनी के आह्वान पर सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक हाईवे को टोल फ्री रखा गया। क्षेत्र में नेशनल हाईवे 334 बी पर छारा, नेशनल हाइवे-9 पर रोहद और केएमपी एक्सप्रेस वे पर आसौदा-मांडोठी के बीच टोल प्लाजा हैं। इनमें से छारा टोल को किसानों ने 10 बजे फ्री करवा दिया। यहां पर 10-12 ही किसान पहुंचे थे। विवाद से बचने को टोल कंपनी के कर्मचारी बैरियर से हट गए । यहां किसानोें की अगुवाई कर रहे चिंटू छारा ने कहा कि किसानों की कई मांग हैं, जिन्हें सरकार पूरी करे। आंदोलन के समय दर्ज सभी मुकदमे तत्काल प्रभाव से वापस लिए जाएं।
किसानों के इस प्रदर्शन को देखते हुए सभी टोल प्लाजा पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। हालांकि रोहद और मांडोठी टोल चालू रहे यहां कोई भी किसान नहीं पहुंचा। पुलिस-प्रशासन ने पूरी निगरानी रखी। किसानों का कहना है कि यदि सरकार उनकी मांग पूरी नहीं करती है तो फिर से आंदोलन खड़ा किया जाएगा। किसानों ने मौके पर पहुंचे बहादुरगढ़ के तहसीलदार नरेंद्र दलाल को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा। उधर झझर क्षेत्र के डीघल टोल प्लाजा पर भी किसानों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी मांगों का ज्ञापन डीएसपी राहुल देव को दिया। इनमें तेजवीर सिंह, मांगेराम ,उमराव सिंह आदि किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
ये हैं किसानों की मांग
-गेहूं की फसल पर 500 रुपये प्रति क्विंटल बोनस दिया जाए।
- 15 किमी दायरे में आने वाले गांव वासियों को टोल फ्री की सुविधा
-लखीमपुर खीरी हिंसा के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई