फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Farmers demand compensation of Rs 10 crore per acre for the Land of Rail Orbital Corridor

Jhajjar: रेल ऑर्बिटल कॉरिडोर के अवार्ड को लेकर पहुंचे 17 गांव के किसान, मांगे 10 करोड़ प्रति एकड़

Mon, 09 Oct 2023 07:11 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर-बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर-बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 09 Oct 2023 07:11 PM IST
सार

किसान मुआवजे की मांग को लेकर पिछले 10 महीने से मांडोठी टोल पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।16 अक्तूबर की अगली तारीख मिली है। इसके बाद फैसला होने की संभावना है।

विज्ञापन
Farmers demand compensation of Rs 10 crore per acre for the Land of Rail Orbital Corridor
मांगों को लेकर पहुंचे किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केएमपी एक्सप्रेस वे के साथ-साथ प्रस्तावित हरियाणा आर्बिटल रेल कॉरिडोर के मामले में सोमवार को कमिश्नर ने जमीन के अवार्ड की सुनवाई की। इस अवसर पर सैकडों की संख्या में लगभग 17 गांवों के किसान लघु सचिवालय में पहुंचे। इस दौरान किसान नेता रमेश दलाल के नेतृत्व में आए किसानों ने बताया कि बेशकिमती जमीन को रेल ऑर्बिटल कॉरिडोर के लिए कोडियों के भाव में नहीं देंगे।

विज्ञापन


सोमवार को कमिश्नर एसके वर्मा की कोर्ट में मुआवजे की सुनवाई के लिए किसान पहुंचे। रेल ऑर्बिटल कॉरिडोर की करीब 250 एकड़ जमीन के मुआवजे को लेकर पिछले 10 महीनों से किसान माडोठी टोल प्लाजा पर आंदोलन कर रहे हैं। 
विज्ञापन


भारत भूमि बचाओं संघर्ष समिति की ओर से निर्णय लिया गया है कि 17 गांवों की भूमि जोकि रेल कॉरिडोर के लिए रेलवे विभाग की ओर से अधिग्रहित की जाएगी, उस जमीन का किसानों को 10 करोड़ रुपये प्रति एकड़ दिया जाए। जिसको लेकर भारत भूमि बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष नेता रमेश दलाल सैकड़ों लोगों के साथ सोमवार को लघु सचिवालय में पहुंचे, पिछले 10 महीने से टोल पर 17 गांव के किसान धरना प्रदर्शन कर 10 करोड़ के मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने बताया कि सरकार की ओर से किसी जमीन का 80 लाख तो किसी का 90 लाख रुपये मुआवजे का तय किया गया है, जिससे किसान संतुष्ट नहीं है। किसानों की मांग है कि उनको 10 करोड़ रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दिया जाए। इस दौरान किसान नेता रमेश दलाल ने बताया कि यदि उनकी मांग मान ली जाती है तो ठीक नहीं तो वह हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाएंगे।

उन्होंने बताया कि मांडोठी टोल पर पिछले 10 महीने से किसान अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं और यदि उनकी मांगें नहीं मानी जाती है तो उनका धरना प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा।

किसान दिलबाग सिंह दलाल, संदीप दलाल, चांद सिंह, सतपाल बुपनिया, कृष्ण, सतीश माडोठी, सतपाल ने बताया कि उनको यदि दस करोड़ रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से जमीन का मुआवजा नहीं दिया गया तो किसान नेता रमेश दलाल के नेतृत्व में हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट की शरण में जाने से पीछे नहीं हटेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed