{"_id":"69dfb9b473d692fd110e7392","slug":"farmers-cow-dung-cakes-destroyed-in-fire-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1004-133941-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: आग लगने से किसान के 20 हजार उपले जले, दो लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: आग लगने से किसान के 20 हजार उपले जले, दो लाख का नुकसान
Thu, 16 Apr 2026 04:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 16 Apr 2026 04:44 AM IST
विज्ञापन
15jjrp25- झज्जर। आग बुझाती फायर ब्रिगेड की टीम। संवाद
साल्हावास। गांव खानपुर खुर्द में अचानक आग लगने से किसान के लगभग बीस हजार गोबर के उपले जलकर राख हो गए हैं। आग से खूंटे पर बांधे हुए पशुओं को भी तपत लगी जिसे समय रहते खोल कर दूसरी जगह बांध दिया गया।
किसान इंद्र कौशिक ने बताया कि गनीमत रही कि किसी भी तरह की जनहानि व पशु हानि नहीं हुई। जहां पर गोबर गैस के उपले रखे थे वहां से कुछ कदम की दूरी पर गोबर गैस प्लांट था। नजदीक ही एक बड़े हारे में पशुओं के लिए चाट बनने के लिए रखी हुई थी जिससे कोई चिंगारी छूटकर प्लास्टिक की पली पर गिरी और देखते ही देखते उपलों में आग लग गई।
पडोसियों ने तुरंत सूचना परिजनों को दी। सूचना पाकर परिजन खाली प्लाट में पहुंचे और तुरंत झाडली पुलिस चौकी व फायर ब्रिगेड की गाडियां बुलाई गई। एपीसीपीएल व झज्जर पावर लिमिटेड से तीन गाड़ियां आईं। बाद में आग पर काफी जद्दोजहद से काबू पाया गया।