{"_id":"608f001b8ebc3e24697bf50f","slug":"farmers-are-being-paid-with-interest-if-crop-payment-is-not-in-the-stipulated-period-jp-dalal-jhjhar-news-rtk6069516160","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान को फसल भुगतान निर्धारित अवधि में न होने पर ब्याज सहित किया जा रहा : जेपी दलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान को फसल भुगतान निर्धारित अवधि में न होने पर ब्याज सहित किया जा रहा : जेपी दलाल
विज्ञापन
झज्जर। प्रदेश में किसानों की खुशहाली का संकेत है कि इस बार गेहूं की विगत सीजन की अपेक्षा बंपर पैदावार हुई है। उन्होंने आंकड़े देते हुए बताया कि पिछले सीजन में जहां प्रदेश में 74 लाख मीट्रिक टन अनाज की खरीद हुई थी। वहीं अब तक इस सीजन में 83 लाख मीट्रिक टन गेहूं की मंडियों में आवक हो चुकी है। सरकार द्वारा किसानों को भुगतान निर्धारित अवधि में किया जा रहा है। यदि निर्धारित अवधि में भुगतान न हो तो ब्याज सहित किसानों को दिया जा रहा है। ये बातें कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल ने रविवार को झज्जर अनाज मंडी का दौरा करने के दौरान कहीं। इस मौके आढ़तियों ने कृषि मंत्री के सामने ने फसल भुगतान समय पर न होने की बात कहीं। मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिलाया कि किसानों व आढ़तियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
कृषि मंत्री दलाल रविवार को झज्जर अनाज मंडी का दौरा कर फसल खरीद व उठान व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे थे। उन्होंने झज्जर जिले में गेहूं की खरीद उपरांत उठान प्रक्रिया पर संतोष जताया। अनाज मंडी में व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि इस बार एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू हुई थी और ऐतिहासिक खरीद 83 लाख मीट्रिक टन आवक हो चुकी है। इसमें से 90 प्रतिशत खरीद हो चुकी है। दो तिहाई से ज्यादा किसानों के खातों में पैसा सीधे तौर पर जा रहा है। उन्होंने बताया कि आई फार्म कटने के बाद अगर किसान के खाते में 72 घंटे में पेमेंट नहीं जाती है तो किसान को 9 प्रतिशत ब्याज के साथ सरकार की ओर से भुगतान किया जा रहा है।
आढ़ती व किसानों का हक दे रही सरकार
उन्होंने बताया कि सरकार की कोशिश है कि व्यवस्था को प्रभावी ढंग से सुधारते हुए आढ़ती, किसानों का हक सरकार की ओर से दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसान को सरकार की ओर से हर संभव सुविधाएं दी जा रही हैं। यह किसानों के हितों को मद्देनजर रखते हुए कदम उठाए हैं कि किसान की खरीद टाइम पर की गई है, ताकि किसान आगामी फसल के लिए अपने समय पर जुताई शुरू कर दे और एक बार फिर से आगामी फसल की बेहतर पैदावार के साथ किसान सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हो सके। अनाज मंडी के दौरे के दौरान उन्होंने कहा कि अब मंडियों में से उठान प्रक्रिया भी तेजी से चल रही है। उन्होंने आढ़तियों से भी व्यवस्थाओं को लेकर बातचीत की। व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कृषि मंत्री के साथ खाद्य एवं पूर्ति विभाग से एएफएसओ अशोक कुमार, मार्केट कमेटी सचिव सविता सैनी, भाजपा महामंत्री कप्तान बिरधाना, हरिप्रकाश यादव, मंडल अध्यक्ष केशव सिंघल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।