फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Farmer leaders said: Farmers have the right to go to Delhi first if the way is open

किसान नेता बोले : रास्ता खुला तो सबसे पहले दिल्ली जाने का अधिकार किसानों का

Sun, 31 Oct 2021 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Farmer leaders said: Farmers have the right to go to Delhi first if the way is open
बहादुरगढ़। टीकरी बार्डर पर शनिवार को एक तरफ तो रास्ता खोलने को लेकर गतिविधियां चलती रहीं वहीं दूसरी तरफ हर रोज की तरह संयुक्त किसान मोर्चा की सभा भी अनुशासन के साथ चली। हालांकि इस सभा में कई प्रमुख वक्ताओं ने रास्ते के मुद्दे पर भी बातचीत की।
विज्ञापन

कई वक्ताओं ने कहा कि रास्ता किसानों ने बंद ही नहीं किया। हम तो दिल्ली जाने के लिए आए थे, पर सरकार ने रास्ता रोक दिया। रास्ता खोल दिया जाए और सरकार न रोके तो अब भी हम दिल्ली जाने के लिए तैयार हैं। आंदोलनकारी नेता रमेश ने कहा कि हम 11 महीने से यहां बैठे हैं। रास्ता खुलता है तो सबसे पहले दिल्ली जाने का अधिकार हमारा है। इस मामले में अंतिम निर्णय सिंघु बार्डर पर 6 नवंबर को होने वाली संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में लिया जाएगा।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के नेता जसविंदर सिंह लोंगोवाल ने कहा कि किसानों द्वारा सड़कों को अवरुद्ध नहीं किया गया था। ये नाकेबंदी दिल्ली पुलिस द्वारा लगाई गई। हाल के दिनों में सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को रास्ते खोलने का निर्देश दिया है, इसलिए सरकार ने रास्ते खोलने का दिखावा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के प्रदेश सचिव जयकरण मांडोठी ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार तीन कृषि कानूनों व बिजली के संपूर्ण निजीकरण के खिलाफ किसानों के आंदोलन की छवि को देश-दुनिया के सामने धूमिल करने से बाज आए। सरकार को संसद व सुप्रीम कोर्ट में आंदोलन की गलत तस्वीर पेश नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed