फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Farmer dies due to electric shock while driving motor

मोटर चलाते समय करंट लगने से किसान की मौत

Tue, 22 Mar 2022 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies due to electric shock while driving motor
झज्जर। शहर के भट्ठी के गेट निवासी एक किसान की खेतों में सिंचाई के लिए मोटर चलाते समय करंट लगने से मौत हो गई। किसान सोमवार को अपने खेत में गेहूं की फसल की सिंचाई करने घर से गया था। जब वह मोटर चलाने लगा तो अचानक उसे करंट लग गया। जिससे वह छटपटाता हुआ जमीन पर गिर गया। उसके परिजन उसे सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शहर के भट्ठी गेट निवासी 57 वर्षीय सतबीर पुत्र रूपचंद गेहूं के खेत में पानी देने गया था। परिजनों ने बताया कि बोरिंग की मोटर चलाते समय वह करंट की चपेट में आ गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। सामान्य अस्पताल में पुलिस ने किसान के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। शहर थाना प्रभारी कर्मबीर सिंह ने बताया कि किसान को करंट लगने से मौत की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतक के परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed