फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Family members of Nafe Singh and Abhay Chautala gave seven days time to the police

नफे सिंह राठी हत्याकांड: अभय चौटाला और नफे सिंह के परिजनों ने पुलिस को दिया सात दिन का समय

Mon, 26 Feb 2024 11:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 26 Feb 2024 11:06 PM IST
सार

अभय चौटाला ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो पार्टी बड़ा फैसला लेगी। आरोप है कि यह राजनीतिक हत्या, सोची समझी साजिश के तहत कांट्रैक्ट किलिंग हुई है। 

विज्ञापन
Family members of Nafe Singh and Abhay Chautala gave seven days time to the police
अभय चौटाला के साथ नफे सिंह राठी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के बहादुरगढ़ में इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव अभय चौटाला और नफे सिंह राठी के परिजनों ने पुलिस प्रशासन को सात दिन का समय आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दिया है। अभय चौटाला ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि इस दौरान मामले में कोई ठोस कार्रवाई पुलिस ने नहीं की तो इनेलो पार्टी बड़ा फैसला लेगी। वहीं जिला उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह और एसपी डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि नफे सिंह राठी हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंपी जाएगी।

विज्ञापन


इनेलो नेता अभय चौटाला ने पत्रकारों से कहा कि सरकार ने दबाव में सीबीआई जांच करवाने का फैसला लिया है। राजनीतिक रंजिश के चलते नफे सिंह राठी के हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। सोची समझी साजिश के तहत कांट्रैक्ट किलिंग हुई है। उन्होंने नफे सिंह की हत्या को राजनीतिक हत्या करार दिया है।
विज्ञापन


अभय चौटाला ने बताया कि रविवार की रात भी मुख्यमंत्री से उनकी बात हुई थी। उनका कहना है कि एफआईआर में नामित आरोपियों ने उत्तर प्रदेश में भी नफे सिंह राठी पर झूठा मुकदमा दर्ज करवाया था। इस पूरे मामले में भाजपा नेताओं का नाम सामने आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद नफे सिंह के परिजन उनके शव का पोस्टमार्टम करवाने को माने। एसपी डॉ. अर्पित जैन ने नफे सिंह राठी के भतीजे कपूर राठी और उनके बेटे जितेंद्र राठी को पुलिस सुरक्षा देने की बात भी कही है। वहीं, डीसी शक्ति सिंह का कहना है कि कानून के दायरे में रहकर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

सरकार ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का निर्णय ले लिया है। जिस किसी पर भी पुलिस को शक है उसे गिरफ्तार किया जाएगा और फिलहाल ऐसे लोगों से पुलिस की पूछताछ भी जारी है।

राठी हत्याकांड : दिनभर का घटनाक्रम
1. सुबह 3:30 बजे इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी के शव को ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल से पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया गया।
2. सुबह 7 बजे अस्पताल में नफे सिंह के समर्थकों को भीड़ जुटनी शुरू हुई। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारी लगातार परिजनों को शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए समझाते रहे, लेकिन परिजन पहले गिरफ्तारी को मांग पर अड़े रहे।

3. समर्थकों की भीड़ आरोपियों को गिरफ्तारी न होने पर सुबह 9 बजे सरकारी अस्पताल के बाहर दिल्ली-रोहतक रोड पर पहुंच गई और सड़क को जाम कर दिया। माहौल को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी तैनात रहे।
4. दोपहर 12:30 बजे बहादुरगढ़ में इनेलो प्रधान महासचिव अभय चौटाला बहादुरगढ़ पहुंचे और नफे सिंह राठी के परिजनों से बातचीत की।
5. 3:15 बजे घटना की जांच सीबीआई को सौंपने को खबर बहादुरगढ़ पहुंची तो परिजन शव के पोस्टमार्टम के लिए माने।
6. शाम 4 बजे पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू हुई। सवा 5 बजे तक पोस्टमार्टम हुआ और शव परिजनों को सौंप दिया गया।
7. शाम 6:15 बजे शव को अंतिम संस्कार के लिए बहादुरगढ़ के श्मशान घाट ले जाया गया। अंतिम संस्कार में भारी भीड़ रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed