फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Family members met ACP in case of youth's death

Jhajjar-Bahadurgarh News: युवक की मौत के मामले में एसीपी से मिले परिजन

Mon, 29 Jul 2024 06:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 29 Jul 2024 06:13 AM IST
विज्ञापन
Family members met ACP in case of youth's death
बेरी। थाना बेरी के अंतर्गत आने वाले गांव दुबलधन में एक युवक को नशीला इंजेक्शन देकर मारने का आरोप परिजनों ने गांव के दो युवकों पर लगाया है। मामले में कार्रवाई न होने पर परिजन शनिवार को बेरी एसीपी अनिल कुमार से मिले। उन्होंने मामले में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

गांव दुबलधन निवासी प्रवीन का कहना है कि उसका भाई ललित (27) पिछले कई माह से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। 11 जुलाई को उसका भाई रोहतक गया हुआ था। तभी गांव के दो युवकों ने उसके भाई को नशीला इंजेक्शन लगाकर मार दिया और मारने के बाद उसको बाइक पर लेकर घूमते रहे। आरोपी रात होने के बाद उसके भाई के शव को बाइक के बीच में रखकर गांव दुबलधन मार्ग पर नहर पहुंचे तो गांव के युवकों ने देख लिया, जिससे आरोपी मौके पर शव छोड़कर भाग गए। जिन युवकों ने आरोपियों को देखा था, उन्हीं ने परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और ललित को बेरी नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे थे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। मृतक के भाई प्रवीन का कहना है कि पुलिस की तरफ से आज तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। एसीपी अनिल कुमार ने बताया कि मामले में जांच की जाएगी। जांच होने के बाद जो भी कानूनी कार्रवाई होगी, वह अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed