फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Fair held at Bauda well, devotees paid obeisance at the temple

Jhajjar-Bahadurgarh News: बौड़ा कुआं पर लगा मेला, भक्तों ने मंदिर में माथा टेका

Wed, 14 Feb 2024 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 14 Feb 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Fair held at Bauda well, devotees paid obeisance at the temple
बेरी। धर्मनगरी बेरी में वसंत पंचमी का त्यौहार हर वर्ष की तरह मनाया गया। बेरी के छाज्याण पाना में स्थित बौड़ा कुआं धाम में हर साल की तरह बाबा की समाधि पर हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था व विश्वास के साथ माथा टेककर आशीर्वाद लिया। वसंत पंचमी के दिन बौड़ा कुआं धाम पर दर्जनों गांवों के अलावा पूरे राज्य से भक्त पहुंचते हैं।
विज्ञापन

मंदिर परिसर में हवन यज्ञ व भंडारे का आयोजन भी किया गया। इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने आहुति डाली व प्रसाद ग्रहण किया। भक्त वीरेंद्र डरोलिया ने बताया कि हर वर्ष वसंत पंचमी के दिन पाना छाज्याण में बौड़ा कुआं में भंडारे का आयोजन करवाया जाता है। बाबा की समाध पर माथा टेकने के लिए आसपास क्षेत्र के अलावा दूर-दराज से भक्त आते हैं और मंदिर में माथा टेककर भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते हैं। महिलाएं मंगल गीत गाते हुए बाबा की समाधि तक पहुंची। भक्तों की मानें तो यह परंपरा सालों से चली आ रही है। आज के दिन ही होली का डंडा गड़ जाता है, जिसका होली के दिन दहन किया जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed